'ट्विटर मालिक पैसे भी भर दिए अब तो...', ट्विटर पर हटा ब्लू टिक तो छटपटाए अमिताभ बच्चन, किया मजेदार ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बड़े ही मजेदार अंदाज में उनसे एक गुजारिश की है। उनका यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Request To Elon Musk: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अनी खुलकर राय रखते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में उनके पोस्ट में कुछ गलती हो जाए तो फैंस कई बार उन्हें सलाह भी देते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क से हाथ जोड़कर विनती की है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के मालिक से की गुजारिश
अमिताभ बच्चन ने कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ट्विटर के मालिक एलन मस्क से हाथ जोड़कर एक गुजारिश की है। बिग बी ने ये गुजारिश बड़े ही मजेदार अंदाज में की। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने एलन मस्क के लिए अपने ट्वीट पर क्या कुछ लिखा।

'अरे, ट्विटर मालिक भैया...'
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'अरे, ट्विटर मालिक भैया, सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं, हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??।'

इन सितारों का भी हटाया गया ब्लू टिक
खैर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि 20 अप्रैल 2023 को राजनीतिक से लेकर कई बड़े बॉलीवुड सितारों के वेरिफाइट अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। अब जिसको भी ये सर्विस चाहिए उसको ट्विटर को पेमेंट देनी होगी। इसकी जानकारी एलन मस्क ने साल 2022 में ही दे दी थी।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म गुडबाय में देखा गया था। जिसे फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस लिस्ट में 'गणपत', 'घूमर', 'प्रोजेक्ट के', 'बटरफ्लाई' शामिल है। इसके अलावा उनके मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही अगला सीजन आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+