अमिताभ बच्चन से फैन ने पूछा- आपको पान मसाला का एड करने की क्या जरूरत है? एक्टर ने दिया ये जवाब
मुंबई, 16 सितंबर: स्टार फिल्म एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ बहुत सारे विज्ञापन करने के लिए भी जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन पान मसाला का विज्ञापन भी कर रहे हैं। इसी को लेकर फेसबुक पोस्ट पर उनके एक प्रशंसक ने उनसे सवाल कर दिया। इस प्रशंसक ने कहा कि जिस तरह के विज्ञापन आप कर रहे हैं, वो बहुत हल्के स्तर के हैं। आखिर आप इतने बड़े एक्टर हैं तो इस सबकी क्या जरूरत है। इस पर अमिताभ बच्चन ने उनको जवाब दिया है।

क्या है अमिताभ की पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा- एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बाँध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे। इस पर विजय कल्ला नाम के शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रणाम सर, सिर्फ एक बात ही पूछनी है आपसे। क्या जरूरत है कि आपको कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा है। ऐसा करने के बाद क्या फर्क है आप में और इन टटपुँजियो में।

अमिताभ बच्चन ने दिया ये जवाब
इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूँ, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यूँ जुड़ रहे हैं! हाँ, यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है की मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हाँ मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारे उद्योग में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं।

टीवी और फिल्म दोनों पर बिजी हैं अमिताभ
हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आए। अमिताभ बच्चन की ब्रह्मास्त्र भी जल्दी ही रिलीज होने वाली है। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति को भी बच्चन होस्ट कर रहे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले केबीसी काफी लोकप्रिय शो है।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications