अमिताभ बच्चन से जुड़ा ये सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, 'आजादी' से है खास कनेक्शन
Amitabh Bachchan real name: अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर 81 साल के हो चुके हैं मगर एक्टिंग में अच्छे अच्छों को आज भी पीछे छोड़ देते हैं। अमिताभ भी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है मगर एक्टर से जुड़ी कुछ बातें ऐसी हैं, जो फैंस आज भी नहीं जानते होंगे।
एक्टर ने 70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, जिसमें दीवार और जंजीर जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। अमिताभ बच्चन को हमेशा से एंग्री यंग मैन का टैग मिला हुआ है। मगर क्या आप एक्टर से जुड़ी एक दिलचस्प बात जानते हैं?

जी हां! अमिताभ बच्चन का असली नाम इंकबाल श्रीवास्तव था। एक्टर ने इस बात का खुलासा भी किया था। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम नाम बच्चन और उनके पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन का काव्य उपनाम था। बच्चन उपनाम हमेशा से जुड़ा रहा क्योंकि हरिवंश राय बच्चन हमेशा से जाति व्यवस्था के विरोधी रहे हैं।
उनके उपनाम श्रीवास्तव से ये बात स्पष्ट है। बिग बी के बारे में ये बात काफी दिलचस्प है कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन अमिताभ का नाम इंकलाब रखना चाहते थे। उनका ये भी मानना था कि उनका बेटा उनके दादा का पुनर्जन्म था।
अमिताभ बच्चन के बारे में एक और बात काफी दिलचस्प है कि वे दोनों हाथों से काफी बखूबी लिख सकते हैं। ये काफी दुर्लभ प्रतिभा है। वे अकसर युवा एक्टर्स के टैलेंट की तारीफ करते हुए खास नोट्स भी लिखते हैं।
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन 70 और 80 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक थे। हालांकि हमेशा से उनके लिए ये लाइफ इतनी आसान नहीं थी। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत शिपिंग फर्म के एक कर्मचारी के रूप में की थी। उनकी पहली नौकरी कलकत्ता में थी और उनकी पहली सैलरी भी 500 रुपये थी।












Click it and Unblock the Notifications