'मैं बर्तन धोता हूं, बेसिन साफ करता हूं...' अमिताभ बच्चन ने सरेआम कह दी ऐसी बात, खोला घर का ये बड़ा राज
Kaun Banega Crorepati 15: टीवी का फेमस क्वीज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 और शो के होस्ट बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक ऐसी बात कैमरे पर बता दी है जिसे सुनने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट हर्ष शाह से बात करते हुए बिग बी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद लोगों के बीच उन्हीं की चर्चा हो रही है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने सरेआम बता दिया है कि वह आज भी घर के कई काम करते हैं।
अमिताभ बच्चन ने हर्ष से पूछा ऐसा सवाल
शो के लेटेस्ट एपिसोड में गुजरात के भावनगर के रहने वाले हर्ष ने बताया कि उनकी मां की ख्वाहिश थी कि वह केबीसी में हिस्सा लें और उन्होंने आखिरकार उनकी ये चाहत पूरी कर दी है। हर्ष बताते हैं कि उनके पापा की हार्ट सर्जरी हुई थी जिसके बाद पिता का बिजनेस संभालने के लिए उन्हें स्टेट सिविल सर्विस छोड़ना पड़ा था।

हर्ष ने बताई गरबा की कहानी
वहीं अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट हर्ष से पूछते हैं कि उन्हें गुजरात के बारे में क्या पसंद है। इस पर हर्ष कहते हैं- गुजरात त्योहारों का राज्य है। सबसे बड़ा त्योहार नवरात्रि है। इस समय लोग लोक नृत्य गरबा का आनंद उठाते हैं। इसमें एक गरबा होता है जिसमें तेल का दीया होता है। गर्भ को एक देवी के तौर पर दिखाया गया है और गरबा नृत्य उन्हें ही समर्पित है। हर्ष ने बताया कि गुजराती लोग गरबा करते हुए थकते नहीं हैं।
घर पर कई बार बर्तन धोते हैं अमिताभ बच्चन
इसके बाद अमिताभ बच्चन हर्ष से उनके बिजनेस के बारे में पूछते हैं। इस पर हर्ष बताते हैं कि वह प्लास्टिक मोनोफिलामेंट यार्न की एक यूनिट संभालते हैं। इन धागों से क्लीनिंग स्क्रब बनाए जाते है। इसके बाद हर्ष शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी बर्तन धोए हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन शर्माते हुए जवाब देते हैं और कहते हैं- हां हां, कई बार बर्तन साफ किया है, किचन का चिलमची धोया है, बेसिन साफ किया है। आपको ऐसा क्यों लगता है कि मैंने कभी ये चीजेंनहीं की होंगी। अरे मैं भी कभी कभी ये सब करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications