अमिताभ बच्चन ने KRK की कन्ट्रोवर्शियल बुक को किया प्रमोट, फैंस बोले- आखिर इतने बुरे दिन क्यों?

महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले केआरके की एक किताब का प्रमोशन करते हुए ट्वीट किया है।

मुंबई, 26 मईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो मशहूर हैं कि लेकिन इसके साथ वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर रोज सुबह से देर रात तक वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। ट्विटर पर 47.5 मिलियन लोग उनको फॉलो करते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा उनके फॉलोवर्स मौजूद हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है जो इंटरनेट पर तेजी से बायरल हो रहा है। ये ट्वीट उन्होंने केआरके यानी कमाल आर खान के लिए किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बिग बी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

amitabh bachchan

बिग बी ने केआरके की बुक को हैशटैग के साथ किया ट्वीट
दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले केआरके की एक किताब का प्रमोशन करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने केआरके का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बताते नजर आए कि उनकी एक कन्ट्रोवर्शियल बुक लॉन्च होने जा रही है। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के कैप्शन में कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल किया है। अब लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि ये बिग बी के लिए मजाक है या कोई बड़ी मजबूरी। आपको बता दें कि केआरके की किताब का नाम है- बायोग्राफी ऑफ द मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल केआरके। केआरके की इस किताब को रणबीर पुष्प ने लिखा है।

यूजर्स महानायक से कह रहे ऐसी बात
बिग बी का ये ट्वीट देखने के बाद फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। लोग बिग बी से ढेरो सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या दिन आ गए सर आपके, केआरके को प्रमोट कर रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- मालिक इतने बुरे दिन तो तब भी नहीं आए जब आपकी फिल्में डूब गई थी, आखिर मजबूरी क्या है? वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- केआरके के पास आपका वीडियो है क्या? एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- सर गुटका बेचने पर भी इतना पाप नहीं लगता, जितना अब लगेगा। इस किताब को अमिताभ बच्चन ने तो प्रमोट किया है है साथ ही कमाल आर खान ने भी ट्वीट कर लिखा- मेरी कन्ट्रोवर्शियल जीवनी आज महानायक अमिताभ बच्चन सर द्वारा लॉन्च की गई है। यूजर्स केआरके को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक मीम बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+