आखिर कौन होगा अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी का वारिस? 14 साल पहले कहा था-'जब मैं मर जाऊंगा तो...'

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने लगातार ऐसे पोस्ट किए जिसे देख फैंस हैरान रह गए। एक के बाद एक पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने जाने की बात कही जिससे फैंस कंफ्यूज हो गए कि माजरा क्या है।

अमिताभ बच्चन ने पहले वाले पोस्ट में लिखा, 'जाने का समय हो गया है।' इसके बाद उन्होंने दूसरा पोस्ट 8 फरवरी की रात 2.15 बजे किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जाने का मन था लेकिन जाना ही पड़ा।' अब बिग बी के इन पोस्ट से फैंस काफी परेशान हैं। इस बीच एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने संपत्ति के बंटवारे के बारे में बात कही।

Amitabh Bachchan

रेडिफ को साल 2011 में दिए इंटरव्यू अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन में बराबर की संपत्ति बांटने की बात कही थी। उन्होंने कहा, 'जब मैं मर जाऊंगा, तो मेरे पास जो कुछ भी है वो मेरी बेटी और मेरे बेटे के बीच बराबरी में बंटेगा। जया और मैंने बहुत पहले ही ये फैसला किया था। हर कोई कहता है कि घर की लड़कियां पराया धन होती हैं, उन्हें पति के घर जाना होता है। लेकिन मेरी नजरों में वह मेरी बेटी है। उसका भी अभिषेक जितना हक है।'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस वक्त अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित बंगला जलसा में रहते हैं। उन्होंने पिछले साल ये बंगला बेटी श्वेता बच्चन को बतौर गिफ्ट दिया था। फिलहाल इसकी कीमत 50 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास प्रतीक्षा के साथ-साथ जुहू के 'जनक', 'वत्स' और कई अन्य बंगले भी हैं।

अगर केवल अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ की बात करें तो वह अपने पति अभिषेक से कई अधिक कमाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 800 करोड़ बताई जाती है। वहीं अभिषेक बच्चन की 280 करोड़ है। इस लिहाज से दोनों की मिलाकर 1080 करोड़ है। अगर अमिताभ बच्चन अपने बेटे के नाम पर प्रॉपर्टी करते हैं तो उनकी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ जलसा में नहीं रहते हैं। वह काफी समय पहले वत्स में शिफ्ट हो चुके हैं। जहां अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ रहते हैं। हालांकि जब भी कोई आयोजन होता है तो पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आता है।

ये भी पढ़ें: शादी में परिवार संग पहुंचे Amitabh Bachchan, जया-अभिषेक भी दिखे साथ, लेकिन फिर गायब थीं ऐश्वर्या राय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+