ऐश्वर्या राय को लेकर अमिताभ बच्चन पर भड़के लोग, क्या हो रहा है तलाक? बिग बी ने Aishwarya को लेकर किया ये काम

Amitabh Bachchan and Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ बच्चन परिवार का रिश्ता फिलहास सही नहीं चल रहा है। बीते कई दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग हो चुके हैं और जल्द ही उनका तलाक होने वाला है।

ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता बिगड़ने लगा है
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता नंदा के साथ पहले से ही बॉन्डिंग अच्छी नहीं रही है। बच्चन परिवार के इन्हीं सदस्यों के साथ रिश्ते में खटास के चलते अब ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता भी बिगड़ने लगा है। इन सबके बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिससे इन अफवाहों को हवा मिल गई है।

Aishwarya Rai

'कजरा रे' गाने को लेकर अमिताभ बच्चन का पोस्ट
दरअसल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में साल 2005 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बंटी और बबली' के आइकॉनिक गाने 'कजरा रे' को लेकर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने गाने के बारे में तो बात की है लेकिन उसी सॉन्ग में मौजूद अपनी बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र तक नहीं किया है। ये देखकर ऐश्वर्या के फैंस खासे नाराज हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने गाने को ऐश्वर्या राय के साथ नहीं किया टैग
अमिताभ बच्चन ने गत 27 मई 2024 को एक ट्वीट को रि-ट्वीट किया था। इसे अभिषेक बच्चन के फैन पेज पर शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था- अभिषेक बच्चन, बंटी और बबली फिल्म के 19 साल। इस पोस्ट को रि-ट्वीट करते हुए बिग बी ने लिखा था- ये गाना इतना फेमस हुआ कि ये आज भी ध्यान खींचता है और प्यार जगाता है... और गाने के साथ सबसे अच्छा पल वो था, जब हमने इसे स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया था।

ओटीटी पर मौजूद है 'बंटी और बबली'
शाद अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने एकसाथ काम किया था। फिल्म की कहानी के अनुसार अभिषेक और रानी अपना सपना पूरा करना चाहते हैं, लेकिन हालात उन्हें ऐसे मोड़कर पर लेकर चला जाता है, जहां वो चालबाजी से लोगों से रुपये ऐंठने लगते हैं। धीरे-धीरे दोनों फेमस हो जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में तब तूफान आ जाता है, जब पुलिस ऑफिसर बने अमिताभ बच्चन उन्हें पकड़ लेते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ऐश्वर्या को 'इग्नोर' करने से नाराज हुए फैंस
ससुर अमिताभ बच्चन द्वारा बहू ऐश्वर्या राय को 'साइडलाइन' करने के कारण एक्ट्रेस के फैंस बहुत नाराज गो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लोग बिग बी के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- माफ करना, लेकिन 'कजरा रे' पूरी तरह से ऐश्वर्या राय के ऊपर ही था। आप दोनों उस गाने में सपोर्टिंग डांसर थे। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट किया है- इस गाने में ऐश्वर्या भी थीं। आप या अभिषेक बच्चन ने उन्हें टैग क्यों नहीं किया है। क्या आप लोग ऐश्वर्या राय को इग्नोर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+