'अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कभी बहू नहीं माना', जब जया बच्चन ने खोला ये बड़ा राज
Jaya Bachchan On Aishwarya Rai: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। पिछले कुछ समय से ये कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार और बहू ऐश्वर्या राय के बीच अनबन हो गई है और इस बात का सबूत अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मिला था।
ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या जलसा में नहीं रहते
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन इस समय जलसा में नहीं रहती हैं। इन दोनों की बच्चन फैमिली से कोई बातचीत नहीं है। इन सबके बीच जया बच्चन का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पति अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कभी बहू नहीं माना।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में ऐश्वर्या ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था। कुछ समय पहले तक ऐश्वर्या और अभिषेक एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे। लेकिन अब उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है।
'अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या को कभी बहू नहीं माना'
इन सबके बीच ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि अमिताभ बच्चन ने कभी भी ऐश्वर्या को अपनी बहू की तरह ट्रीट नहीं किया। दरअसल जया बच्चन ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में इस तरह की बात कही थी।
जया बच्चन ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
इस चैट शो में जया बच्चन ने खुलासा किया था कि जब श्वेता बच्चन ने शादी कर ली और घर छोड़ दिया तो अमिताभ बच्चन को अपनी लाइफ में एक खालीपन महसूस हुआ था। उन्हें एक बेटी की चाहत थी जो तब पूरी हुई जब वह ऐश्वर्या को बहू बनाकर घर लाए थे। अमिताभ बच्चन हमेशा ऐश्वर्या को बहू नहीं बल्कि अपनी बेटी मानते हैं।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का रिश्ता
हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सामरोह में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था लेकिन बहू ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों के साथ पार्टी में एंट्री नहीं की थी। यहां तक कि पार्टी में ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ कोई फोटो भी नहीं खिंचवाई थी।
'जब प्यार आसान नहीं रह जाता'
आपको बता दें कि अंबानी परिवार की पार्टी से फ्री होने के बाद ही अभिषेक बच्चन ने जिस पोस्ट को लाइक किया है उसकी फोटो पर लिखा है- जब प्यार आसान नहीं रह जाता। वहीं कैप्शन में लिखा है- तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन हमेशा खुश रहने का सपना नहीं देखता या सड़क पार करते समय हाथ थामे बुजुर्ग जोड़ों के दिल को छू लेने वाले वीडियो को फिर से बनाने की कल्पना नहीं करता?
अभिषेक-ऐश्वर्या का होगा ग्रे तलाक?
पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा था- फिर भी कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता जैसा हम उम्मीद करते हैं, लेकिन जब लोग दशकों साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, जब वे अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं तो वे इसका कैसे सामना करते हैं। इसी पोस्ट में आगे लिखा हुआ था- उन्हें रिश्ता तोड़ने के लिए क्या प्रेरित करता है और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये पोस्ट 'ग्रे तलाक' या 'सिल्वर स्प्लिटर्स' के बारे में है।












Click it and Unblock the Notifications