अमिताभ बच्चन ने वायर बनाने वाली कंपनी के शेयर से 5 साल में की ताबड़तोड़ कमाई, मिला 5 गुना रिटर्न!
Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने वायर बनाने वाली कंपनी डीपी वायर्स के शेयरों में इन्वेस्टमेंट करके तगड़ा मुनाफा कमाया है। डीपी वायर्स के शेयरों में 387 फीसदी उछाल आया है।

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक वायर बनाने वाली कंपनी के शेयर से मोटी कमाई की है। अमिताभ बच्चन की प्रोफाइल में शामिल वायर बनाने वाली NSE-लिस्टेड स्मॉलकैप फर्म के शेयर ने बीते पांच साल में 5 गुना रिटर्न दिया है। ऐस इक्विटी (Ace Equity) के डेटा के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने साल 2018 के सितंबर में डीपी वायर्स नाम की कंपनी के शेयरों में इन्वेस्टमेंट किया था, अब इसके शेयरों में लगभग 380 प्रतिशत का उछाल आ गया है।

अमिताभ बच्चन ने खरीदे थे इतने शेयर
ऐस इक्विटी (Ace Equity) के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने सितंबर 2018 में डीपी वायर्स की कंपनी में 3,32,800 शेयर लिए थे। इसके हिसाब से डीपी वायर्स की कंपनी में अमिताभ बच्चन के 2.45 फीसदी हिस्सेदारी थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की मानें तो इस लिस्टेड वायर निर्माण से जुड़ी स्मॉलकैप फर्म के शेयर में भारी उछाल आया है। इस कंपनी के आईपीओ आने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसके शेयरों में इन्वेस्टमेंट किया था।

74 रुपये का शेयर हुआ 360 रुपये का
वायरिंग कंपनी के एक शेयर की कीमत 3 सितंबर 2018 को 74 रुपये थी। जो 1 मार्च 2023 तक 4.87 गुना बढ़कर 360.35 रुपये हो गई है। इसके शेयरों में स्मार्ट चाल के साथ, डीपी वायर्स का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 488.92 रुपये हो गया है। कंपनी के शेयर में 387 फीसदी उछाल आया है। बीते एक साल में इस कंपनी ने अमिताभ बच्चन को 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने जब इन शेयरों में निवेश किया था, तो उनका निवेश मूल्य करीब 2.5 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर लगभग 12 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी का बढ़ा मार्केट कैप
ऐस इक्विटी के मुताबिक डीपी वायर्स के शेयरों में हुई तेजी की वजह से इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी बढ़ोतरी हुई है। अब डीपी वायर्स का मार्केट कैप 487.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो 2018 में 100.40 करोड़ रुपये था। 20 सितंबर 2022 को कंपनी मार्केट कैप अपने हार्ट स्कोर 502.80 करोड़ रुपये पर था।












Click it and Unblock the Notifications