अमिताभ बच्चन की एक गलती और पर्दे पर नहीं दिखी विनोद खन्ना और बिग बी की जोड़ी, बुरी तरह से नाराज हुए थे एक्टर

एक दौर था, जब राजेश खन्ना, जीतेंद्र और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स का इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। पर्दे पर ये लोग फैंस को खूब पसंद आते थे। ये ऐसा समय था, जब एक एक्टर था, जिसने विलेन के तौर पर एंट्री मारी और सिल्वर स्क्रीन पर छा गया। इस खलनायक के देखते ही देखते सभी लोग मुरीद हो गए। साल 1975 का समय था, जब विनोद खन्ना सीधे अमिताभ बच्चन को टक्कर देने लगे।

एक्टर इतने हैंडसम थे कि ऐसे गुंडे के आगे सोच कर दिखिये कि हीरो भी भला कैसा दिखता होगा। विनोद खन्ना की तुलना लोग सीधे अमिताभ बच्चन से करते थे। एक पुराना इंटरव्यू भी है, जिसमें एक्टर कहते थे हैं कि उनकी तुलना जब अमिताभ बच्चन से होती थी तो भला वे खुद को किसी और का कंटीटीटर कैसे मानते? अमिताभ और विनोद खन्ना ने साथ में 10 फिल्में की थीं। मगर फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने कोई भी फिल्म साथ में नहीं की।

Amitabh Bachchan

अमिताभ और विनोद खन्ना को एक ही पर्दे पर एक शख्स लेकर आया था और वो शख्स था सुनील दत्त। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म रेशमा और शेरा थी तो वहीं विनोद खन्ना की पहली फिल्म थी मन का मीत। दोनों एकटर रेशमा और शेरा में साथ दिखे थे। साल 1978 का समय था, जब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये और इसकी जह भी बेहद हैरान करने वाली है।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बातचीत भी की थी। एक कंटेस्टेंट के सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा था कि उनकी कांच की गिलास का निशाना चूका और सीधे विनोद खन्ना की ठुड्डी पर जा लगा था। तब एक्टर के 16 टांके भी लगे थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी कभी भी बड़े पर्दे पर नहीं दिखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+