80 की उम्र में Amitabh Bachchan ने छोड़ा ये सब खाना, लेकिन जया बच्चन की है फेवरेट लिस्ट में शामिल
अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन को लेकर कौन बनेगा करोड़पति में कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसे सुनने के बाद सभी फैंस की हंसी छूट जाएगी।
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति फैंस का सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस शो में बिग बी अक्सर फैंस के सामने कई बड़े खुलासे करते रहते हैं। यही वजह है कि फैंस भी नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन को लेकर खुलासा किया। ऐसे में अब फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड होंगे कि आखिर बिग बी ने जया बच्चन को लेकर ऐसा क्या इंट्रेस्टिंग खुलासा किया है? चलिए जानते हैं।

अमिताभ बच्चन ने जया को लेकर किया बड़ा खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में ऐसे फुड आइटम के बारे में बातचीत की जो उन्होंने अब खाने छोड़ दिए हैं। मंगलवार के एपिसोड में महाराष्ट्र से आई कंटेस्टेंट विद्या उदय रेडकर के साथ बातचीत के दौरान बिग बी ने यह खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन को सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद है।

बताया जया को मछली खाना बेहद पसंद
अमिताभ बच्चन से शो के दौरान कंटेस्टेंट विद्या उदय रेडकर ने उनके फेवरेट फूड के बारे में सवाल किया। कंटेस्टेंट ने बताया कि वह पहले मासाहारी थीं और उन्हें मछली खान बेहद पसंद था। इस पर अमिताभ बच्चन से उन्होंने पूछा कि, क्या जया जी को भी मछली खाना बेहद पसंद है? तो बिग बी ने जवाब देते हुए कहा कि, 'उन्हें मछली बहुत ज्यादा पसंद है'।

80 साल की उम्र में बिग बी ने छोड़ा ये सब खाना
इसके बाद विद्धा ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उन्हें भी मछली खाना पसंद है? तो अमिताभ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'हमने छोड़ दिया है। बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाना छोड़ दिया है। जवानी में सब कुछ खाने का मन करता था, लेकिन अब नॉन वेज खाना छोड़ दिया है। हाल ही में मीठा, चावल, पान छोड़ भी दिया है। ओहो अब मैं आगे नहीं बोलुंगा'।

कंटेस्टेंट ने जीती सिर्फ इतनी रकम
अमिताभ बच्चन का ये जवाब सुनकर मैजूदा सभी दर्शकों की हंसी छूट गई। वहीं खेल शुरू होने से पहले विद्या ने कहा कि वह इस शो में सिर्फ अमिताभ बच्चन से मिलने आई थी। उन्होंने इसके लिए 22 साल की तपस्या की है। हालांकि विद्या इस खेल को ज्यादा नहीं खेल पाई और महज 80 हजार रुपये जीतकर घर लौंट गई।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वह फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जो कि, 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। देखना होगा ये फिल्म फैंस का दिल जीतने में कितनी कामयाब हो पाती है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications