'मेरा परिवार बर्बाद हो गया', अमिताभ-जया की शादी से खुश नहीं थे एक्ट्रेस के पिता, आखिर क्या हुई थी बात?
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक माना जाता है। दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही शानदार है। इस कपल ने 3 जून 1973 को मुंबई में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी।
हरिवंश राय बच्चन की किताब में चौंकाने वाले खुलासे
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के पिता मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन ने अपनी बायोग्राफी, इन द आफ्टरनून ऑफ टाइम: एन ऑटोबायोग्राफी बाय हरिवंश राय बच्चन में अपने बेटे की शादी के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

अमिताभ-जया की शादी में पहुंचे थे 5 बाराती
रेडिफ की रिपोर्ट के अनुसार, हरिवंश राय बच्चन ने अपनी किताब में खुलासा किया था कि अमिताभ और जया की शादी एक इंटीमेट फंक्शन थी इसलिए समारोह में केवल कुछ ही मेहमान शामिल हुए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि ये शादी मालाबार हिल्स में स्काईलार्क बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर कपल के एक कॉमन दोस्त के घर पर हुई थी।
संजय गांधी शादी में थे मौजूद
सिर्फ इतना ही नहीं हरिवंश राय बच्चन ने अपनी किताब में बताया है कि बारातियों में केवल 5 लोग ही शामिल हुए थे, जिनमें वह खुद और इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी भी थे। उन्होंने कहा है कि जया का परिवार इस शादी को लेकर बिल्कुल उत्साहित नहीं लग रहा था।
जया के परिवारवाले शादी से नहीं थे खुश
हरिवंश राय बच्चन ने अपनी किताब में लिखा था- जया के माता-पिता चाहते थे कि शादी बंगाली तरीके से हो, जिसे लेकर हमें कोई समस्या नहीं थी। शादी का पहला स्टेज वर-पूजा का था जिसमें दूल्हे का सम्मान किया जाता है। ऐसे में जया के पिता मंगल को हमारे घर पर गिफ्ट लेकर आना था।
वर-पूजा के लिए छोटा समारोह आयोजित किया गया था
किताब में आगे लिखा था- इस वर-पूजा के लिए एक छोटा समारोह आयोजित किया गया था। इसके बाद बीच हाउस में दुल्हन के लिए भी ऐसा ही किय गया था। लेकिन बीच हाउस में कुछ ऐसी अजीब चीजें देखने को मिली जिसने बच्चन परिवार को चौंका दिया था। हरिवांश राय ने किताब में जिक्र किया था कि जया के अलावा परिवार में कोई भी इस शादी से खुश नहीं दिखा रहा था।
चुपचाप हुई थी अमिताभ बच्चन की हल्दी
हरिवंश राय बच्चन ने अपनी किताब में बताया था कि अमिताभ की हल्दी भी चुपचाप की गई थी। यहां तक कि पड़ोसियों को भी अमिताभ की शादी के बारे में पता नहीं था। जब पड़ोसियों ने पूछा कि लाइट बल्बों की डेकोरेशन का क्या मतलब है, तो हमने झूठ बोला कि अमिताभ अगली रात यहां एक फिल्म की शूटिंग करेंगे।
जया बच्चन के चेहरे पर थी हल्की मुस्कुराहट
हरिवंश राय बच्चन ने किताब में बताया है कि बारात का स्वागत बिना धूमधाम के किया गया। जब वह मंडप में पहुंचे, तो उन्होंने जया बच्चन, जिन्हें उस समय जया भादुड़ी के नाम से जाना जाता था, को दुल्हन के रूप में सजा हुआ देखा। अमिताभ के पिता ने उनके चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट देखी थी।
जया के पिता ने कहा था- परिवार बर्बाद हो गया
अमिताभ बच्चन ने किताब में लिखा है- शादी का फंक्शन खत्म होने के बाद 5 बारातियों ने खाना खाया और वो घर चले गए। बाकी के फंक्शन को पूरा करने के लिए दोनों परिवार के लोग रह गए थे। मैंने अपनी नई बहू के पिता को गले लगाया और उन्हें अमित जैसा दामाद मिलने पर बधाई दी। मुझे उम्मीद थी कि वह जया के बारे में भी ऐसा ही कहेंगे। लेकिन उन्होंने कहा- मेरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
अमिताभ और जया की शादी को 51 साल हो गए हैं
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया की शादी को 51 साल हो गए हैं। अमिताभ और जया दो बच्चों, श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के पैरेंट्स हैं। श्वेता की शादी निखिल नंदा से हुई है और उनके दो बच्चे हैं, बेटा अगस्त्य नंदा और बेटी नव्या नवेली नंदा, जबकि अभिषेक की शादी ऐश्वर्या राय से हुई है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।












Click it and Unblock the Notifications