'धर्म' धर्मा नहीं होता और 'रामायण..' जब अमिताभ बच्चन ने बताए थे इन शब्दों के अर्थ, वायरल हो रहा पुराना VIDEO
अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें बिग-बी भाषा का उच्चारण पर बात करते हुए नजर आए।
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पूरे करियर में ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि बात करने के लिहाज से भी फैंस का दिल जीता है। वह जब भी कुछ कहते हैं तो फैंस उसे सुनकर उनके मुरीद हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर बिग-बी का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी स्पीच दी जिससे हर कोई प्रभावित हो गया।
दरअसल, ये वीडियो साल 2019 का है जब अमिताभ बच्चन ने IAA वर्ल्ड कांग्रेस कोची के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भाषा का उच्चारण और सही शब्दों के उल्लेख पर खुलकर बात की।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि, 'धर्म का मतलब धर्म होता है न कि धर्मा, कर्म का कर्म ही होता है न कि कर्मा। रामायण, रामायणा नहीं होता है। जैसे हिमालय, हिमालया नहीं होता है। जब भी आप धर्म की जगह धर्मा कहते हो तो इसका मतलब बदल जाता है। भारत में इन शब्दों का गहरा मतलब है। कुछ शब्द ऐसे हैं जिन्हें आप हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि आप धर्म को धर्मा नहीं कर सकते हैं।"
इस अलावा वीडियो में अमिताभ बच्चन ने मूर्ति और किताब का शानदार उदाहरण देते हुए समझाया कि मंदिर में रखी मूर्ति का अगर मतलब समझते हैं तो आपके लिए इसके कई तरह के मायने हैं। अगर आप नहीं समझते तो ये सिर्फ आपके लिए एक पत्थर के समान है। ठीक इसी तरह तो किताब की वैल्यू समझता है तो उसमें उसके लिए ज्ञान ही है। वरना वो बेकार है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने धर्म का मतलब अलग-अलग तरीके से समझाया। यहां देखें उनका पूरा वीडियो।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 शुरू हुआ है। वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म कल्कि में नजर आएंगे। जिसमें दीपिका पादुकोण भी लीड रोल निभाएंगी। इसके अलावा उनके पास सेक्शन 84, आंखें 2, तेरा यार हूं मैं जैसी फिल्में पाइपलाइन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications