'अमिताभ बच्चन ने 4 पेग लगा लिए', रात 2.30 बजे बिग बी ने किया ऐसा पोस्ट, लोग उड़ा रहे मजाक

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के फेमस क्वीज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 में नजर आ रहे हैं। बिग बी के अनोखे अंदाज से लेकर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट भी लोगों का ध्यान खूब खींचते हैं।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायल
बिग बी देर रात तक जागते हैं और अचानक सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख देते हैं, जो मिनटों में वायरल हो जाता है। कई बार वह अपने पोस्ट का नंबर गलत लिख देते हैं और फिर खुद ही माफी मांगते नजर आते हैं।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने एक्स हैंडल पर लिखा ऐसा नोट

-अब एक बार फिर उन्होंने देर रात ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिस पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। गत 7 अक्टूबर 2025 की सुबह 8:47 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था- टी 5524: काम काम काम, अभी जल्दी कर रहा हूं, इसलिए बाद में इसके बारे में और बताऊंगा।

-अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस ने तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया था। एक शख्स ने लिखा था- कर्म ही पूजा है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा था- अब रिटायरमेंट ले लीजिए सर आप। वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा है- पैसा, पैसा, पैसा है। जबकि कुछ लोगों ने उनसे समाज और देश से जुड़े मुद्दों पर भी बोलने की अपील की है।

रात 2:31 बजे बिग बी का रहस्यमयी पोस्ट

-इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 की रात 2:31 बजे बिग बी ने फिर एक पोस्ट किया- ऊपर देखा, इधर-उधर देखा, पूरा ब्रह्मांड हिल गया। बस फिर क्या था। सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

-एक यूजर ने बिग बी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- चार पेग के बाद हमें भी ऐसा ही लगता है श्रीवास्तव साहब। वहीं एक शख्स ने मजाक में कहा- कम पी लिया करो सर। एक और यूजर ने लिखा है- सर, सीधा बोलिए,जयाजी को देखा क्या? एक अन्य ने पूछा- आज फिर जया जी से बहस हो गई क्या?

-अमिताभ बच्चन के पोस्ट हमेशा ही रहस्यमयी और दिलचस्प होते हैं। वह कभी छोटी-सी लाइन लिख देते हैं, लेकिन फैंस उसकी गहराई में उतर जाते हैं और अलग-अलग अर्थ निकालने लगते हैं। यही वजह है कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

बिग बी का 83वां जन्मदिन और KBC में खास जश्न

-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन आगामी 11 अक्टूबर 2025 को अपना 83वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक स्पेशल एपिसोड में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन किया जाएगा। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जावेद अख्तर भी मौजूद रहेंगे।

-आपको बा दें कि ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हो। इससे पहले भी बिग बी के कई पोस्ट पर उनका जमकर मजाक उड़ चुका है। लोग उनकी खूब आलोचना कर चुके हैं। बिग बी एक्स हैंडल पर कुछ न कुछ ऐसा लिख देते हैं जिसे पढ़ने के बाद लोग बिना हंसे नहीं रह पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+