लंदन-न्यूयॉर्क से की पढ़ाई, अब IIM से MBA करेंगी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा
Navya Naveli Nanda IIM: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोगों की मानें तो उनके और उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में अनबन की खबर फैली हुई है।
बच्चन परिवार में आई खुशी की खबर
अभिषेक बच्चन के साथ साथ लोग पूरे बच्चन परिवार के बारे में ही बातें करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बच्चन खानदान बी टाउन के अमीर परिवारों में से एक है। इस खानदान के सभी लोग अच्छी खासी कमाई करते हैं।

मैनेजमेंट की पढ़ाई को लेकर उत्साहित हैं नव्या
इसी बीच खबर है कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भारत के टॉप इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेकर मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने वाली हैं। नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन मिलना उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा था।
बिजनेसवुमेन बनना चाहती हैं नव्या नवेली नंदा
आपको बता दें कि बच्चन परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी नव्या नवेली ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहना चाहती हैं। उन्हें अपने पिता निखिल नंदा की तरह बिजनेस करना है। वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनना चाहती हैं।
आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करेंगी अमिताभ बच्चन की नातिन
अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आईआईएम अहमदाबाद के कैंपस की फोटोज शेयर की हैं। वह इन फोटोज में काफी खुश नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार आईआईएम अहमदाबाद देश का टॉप एमबीए कॉलेज है। यहां एडमिशन मिलना आसान नहीं होता है।
नव्या ने न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी में की है पढ़ाई
खबर है कि नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद के 2 वर्षीय ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) में एडमिशन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या नवेली नंदा ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से अपनी सेकंडरी एजुकेशन पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।
प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर हैं नव्या
न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी से नव्या नवेली नंदा ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। वह प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर हैं। ये भारत में लैंगिक असमानता के मुद्दे से लड़ने की खास पहल है।
नव्या नवेली नंदा की कुल संपत्ति
नव्या नवेली एक पॉडकास्ट चैनल चलाती हैं जिससे उन्हें काफी अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा नव्या नवेली कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में भी नजर आती है जो कि उनकी मोटी कमाई का एक जरिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या नवेली नंदा की कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications