इस उभरते हीरो के साथ रिलेशन में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, सीरियस है मामला
मुंबई, 19 नवंबर: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नवासी नव्या नवेली नंदा फिल्मों से दूर हैं, वो ज्यादा चकाचौंध से भी दूर ही रहने की कोशिश करती दिख रह हैं। इसके बावजूद उनकी चर्चा किसी सिलेब्रिटी की तरह ही होती है। नव्या के निजी रिश्तों को लेकर कई बार सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा होती रहती है। एक बार फिर ऐसी ही वजह सेउनकी चर्चा है। कहा जा रहा है कि नव्या इस समय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं।

दोनों सीरियस रिलेशन में?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या और सिद्धांत इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह रिलेशनशिप काफी सीरियस है। जाहिर है कि इस पर अभी कुछ कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इन दोनों ने ही इसको लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन इस रिश्ते की चर्चा काफी ज्यादा है।

तेजी से पहचान बना रहे सिद्धांत, नव्या फिल्मों से दूर
सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म बंटी और बबली-2 इसी शुक्रवार रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और रानी मुखर्जी जैसे बड़े एक्टर हैं। सिद्धांत को गली ब्वॉय से सबसे पहले पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनके काम को तारीफें मिलने के बाद तेजी से उनके करियर का ग्राफ बढ़ा है। आज के समय में उनके पास कई फिल्में हैं। वहीं की बात करें तो उनका कहना है कि वो बॉलीवुड में आने का इरादा नहीं रखती हैं। नव्या अपने पिता के बिजनस में हाथ आजमाना चाहती हैं। नव्या लॉकडाउन में अपनी खुद की कंपनी शुरू भी कर चुकी हैं।

कई लोगों से जुड़ चुका नव्या का नाम
नव्या का नाम किसी से जुड़ने की ये पहली चर्चा नहीं है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि नव्या जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को डेट कर रही हैं। हालांकि मीजान ने ही इससे इनकार कर दिया था। नव्या नवेली कुछ साल पहले शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से दोस्ती को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications