अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने पीरियड्स को लेकर किया ये काम, गांव में बनाई कुटिया और फिर.....

Kaun Banega Crorepati 15: इन दिनों टीवी का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग शो के होस्ट बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आते हैं। वहीं 11 सितंबर 2023 के एपिसोड में अमिताभ बच्चन शो में सभी का स्वागत करते हैं और रोलओवर कंटेस्टेंट छवि राजावत और नीरू यादव के साथ शो की शुरुआत करते हैं। अमिताभ बच्चन दोनों का परिचय कराते हैं और बताते हैं कि कैसे दोनों महिलाएं अपने गांव में लोगों के लिए बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नातिन नव्या नवेली नंदा पर बिगी बी को गर्व
बिग बी शो में कंटेस्टेंट्स की और उनके काम की काफी तारीफ करते हैं। इसके अलावा बिग बी दोनों से सवाल करते हैं कि उन्होंने अपने गांव के लिए इतना कुछ करने के बारे में कैसे सोचा। कंटेस्टेंट्स की बातों को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन शो में बताते हैं कि उन्हें अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा पर काफी गर्व है।

amitabh bachchan

महिलाओं के पीरियड्स को लेकर नव्या नवेली कर रही हैं काम
बिग बी ने छवि और नीरू से पूछा कि वे अपने गांव में जो काम कर रहे हैं, उस पर लोग क्या कहते हैं। इसके बाद अमिताभ ने खुलासा किया कि कॉलेज की कुछ लड़कियां हैं, जो उन महिलाओं की उनके हर महीने आने वाले पीरियड्स में मदद करने के लिए एक साथ खड़ी हुई हैं।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का नया अभियान
बिग बी शो में आगे कहते हैं- मैंने सुना है कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों या महिलाओं को पूरे पीरियड साइकल से गुजरते हुए अपने घर से दूर जंगल में रहना पड़ता है। मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि मेरी नातिन नव्या नवेली नंदा भी एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर इस अभियान का हिस्सा बनी हैं, जहां ये महिलाएं उस दौरान आ सकती हैं और रह सकती हैं। बिग बी आगे बताते हैं कि इस कुटिया को बनाने का प्लान नव्या नवेली का अपना था और उन्हें उम्मीद है कि लोग इसे सुन रहे होंगे और प्रेरित भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+