Amitabh Bachchan से मिलने के लिए इस फैन की दीवानगी ने पार की सारी हदें, जलसा का बैरिकेड तोड़ किया ये काम
अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए रविवार को एक बच्चा उनके पैर छूने के लिए सिक्योरिटी तक तोड़ दी।
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भले ही 80 साल के हैं लेकिन आज भी एक्टर के फैंस हर उम्र के हैं। हर कोई अमिताभ बच्चन से बेहद प्यार करता है। यही वजह है कि उनसे मिलने का कई फैंस सपना भी देखते हैं। लेकिन ये सपना कुछ ही फैंस का पूरा हो पाता है। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई जिसमें एक्टर से मिलने के लिए एक छोटे से बच्चे ने सिक्योरिटी तोड़कर उनके घर में घुसा और पहुंचते ही एक्टर के पैर छुए। इस फैन का ये जेस्चर देख बिग बी काफी इंप्रेस हो गए और उन्होंने ये किस्सा अपने ब्लॉग में शेयर किया।

अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए फैन किया ये काम
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'इस लिटल फॉलोअर ने 4 साल की उम्र में फिल्म 'डॉन' देखी थी। ये फैन मुझसे मिलने के लिए सीधा इंदौर से आ पहुंचा। वो जब मुझसे मिला तो उसने मेरी इसी फिल्म की बातें कीं। फिल्म के डायलॉग्स, एक्टिंग, मेरी लाइनें सभी कुछ मुझसे मिलने की उसकी पुरानी इच्छा पूरी हुई। ऐसे में उसकी आंखों से मेरे सामने आंसू झलक गए और वह इतना भावुक हो गया कि, मेरे पैरों में झुक गया, जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है और मुझे इससे सख्त चिढ़ है। लेकिन जब घेरा तोड़ के भाग के आने पर मैंने उसे तसल्ली से मुलाकात की, उसने मुझे मेरी बनाई पेंटिंग्स दिखाई और उन पर ऑटोग्राफ दिया और उसके पिता का मुझे लिखा ख़त भी पढ़ा'।
फैन का जेस्चर से बिग बी हुए खुश
अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग से ये कहा जा सकता है कि वह फैन इस जेस्चर से काफी खुश थे। बिग बी ने अपने इस जबरा फैन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि वह लंबे वक्त से इस खास पल का इंतजार कर रहा था कि कब वो मौका आए और उसकी एक्टर से मुलाकात हो। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन रोजाना अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मिलते और उनकी फोटोज भी शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications