ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या को बच्चन परिवार ने कर दिया अलग!, क्या टूटा रिश्ता? अब अभिषेक से होगा तलाक
Aiswarya Rai-Abhishek Bachchan in Anant-Radhika Wedding: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी गत 12 जुलाई 2024 को बड़ी ही धूमधूमा से संपन्न हुई है। इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे।
बच्चन फैमिली एकसाथ ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आई
बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर साउथ के भी कई मशहूर सेलेब्स ने इस ग्रेंड वेडिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं बच्चन फैमिली भी अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने पहुंची थी। पूरी बच्चन फैमिली एकसाथ ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आई।

बच्चन परिवार ने पैपराजी को दिया पोज
बच्चन परिवार का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता नंदा, दामाद निखिल नंदा, नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा साथ में पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं।
बच्चन फैमिली के साथ ऐश्वर्या राय नजर ही नहीं आईं
वहीं अमिताभ बच्चन दामाद निखिल नंदा के साथ मुस्कुराते हुए भी नजर आए लेकिन इस फैमिली फोटो में परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन नहीं थीं। दरअसल बच्चन फैमिली के साथ ऐश्वर्या राय नजर ही नहीं आईं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुई थीं लेकिन उन्होंने बच्चन परिवार के साथ शादी में एंट्री नहीं की।
ऐश्वर्या राय और आराध्या ने अलग से की एंट्री
ऐश्वर्या राय और आराध्या ने न तो बच्चन फैमिली के साथ फोटो खिंचवाई और न ही कोई वीडियो बनाया। ऐश्वर्या राय तो बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य के साथ मिली ही नहीं। इसके अलावा वह पति अभिषेक बच्चन को इग्नोक करती भी नजर आईं। ऐश्वर्या ने सिर्फ अपनी बेटी आराध्या के साथ पैपराजी को पोज दिए।
ऐश्वर्या राय ने एक्ट्रेस रेखा के साथ की बात
इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने लाल रंग का एथनिक ड्रेस पहना हुआ था जबकि बेटी आराध्या नीले रंग के अनारकली सूट में नजर आई थीं। मां-बेटी एकदम एकजैसे दिखाई दे रहे थे। इस शादी में बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय अलग-अलग नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय ने तो एक्ट्रेस रेखा से भी बात की।
लोगों ने बच्चन परिवार को कही ऐसी बात
बच्चन फैमिली के साथ ऐश्वर्या राय को न देखकर लोग भी नाराज हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐश्वर्या और उनकी बेटी कहां हैं? ये बच्चन परिवार ने अच्छा नहीं किया। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उन्होंने ऐश्वर्या और आराध्या को परिवार से आइसोलेट कर दिया है। वहीं एक श्कस ने लिखा है- क्या सच में ऐश्वर्या बच्चन परिवार से अलग हो गई हैं।
14 जुलाई को अनंत-राधिका की ग्रैंड रिसेप्शन
गत 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने के बाद अनंत और राधिका का आज यानी 13 जुलाई 2024 को शुभ आशीर्वाद समारोह है। इस दौरान न्यूली वेड कपल बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। वहीं इसके बाद 14 जुलाई 2024 (रविवार) को वर्ल्ड जियो सेंटर में ही ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। इस रॉयल पार्टी में भी भारत के साथ साथ दुनिया के कई बड़े लोग शामिल होंगे। आशीर्वाद समारोह और रिसेप्शन दोनों के लिए ही अलग-अलग ड्रेस कोड तय किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications