KBC के लिए 'बिग बी' हो रहे थे लेट और नल में नहीं आ रहा था पानी, सोशल मीडिया पर फैंस से मांगी माफी
मुंबई, अगस्त 28; मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अक्सर अपने निजी ब्लॉग पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने विचार साझा करते रहते हैं। एक्टर अपने फैंस से खुलकर अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातों को शेयर करते रहते हैं। बिग बी ने हाल ही में ब्लॉग के जरिए इस बात का खुलासा किया कि वे अपने घर पर पानी की समस्या को झेल रहे हैं। दरअसल जब वे कौन बनेगा करोड़पति की शाटिंग के लिए जा रहे थे, तब उन्हें पानी ना होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
Recommended Video

KBC के लिए लेट हो रहे 'बिग बी' को घर में नहीं मिला पानी
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, मेहनत लगी है... हो सकता है कल शाम तक कुछ समाधान निकले, कुछ परिणाम निकलना चाहिए... इसका इस्तेमाल होगा, लेकिन देखते हैं। आज देरी हुई, शरीर काफी थक गया है। इसलिए पहले के मुकाबले केबीसी की शूटिंग के लिए जल्दी गया था। सुबह 6 बजे से उठा हुआ हूं। घर में पानी नहीं आ रहा है। सिस्टम फिर से शुरू हो गया है। मुझे कनेक्ट होने का समय मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस से मांगी लेट होने के लिए माफी
बिग बी ब्लॉग में आगे लिखते हैं, मैं इसे 5 मिनट के लिए और देख रहा हूं और काम बंद करूंगा...फिर काम पर जाना है, वैनिटी में तैयार होना है। ओह डियर, इतनी परेशानी... आप सभी को घरेलू मुद्दे में शामिल करने के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन .. ठीक है .. अब और नहीं.. आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहा। अपनी नई फिल्म चेहरे के रिलीज के बारे में बात करते हुए एक्टर ने लिखा कि अभी ये फिल्म महज कुछ ही राज्यों में रिलीज होने वाली है। जिस वजह से कुछ दर्शकों को इसे देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार हम सभी को है।

इमरान ने अमिताभ को लेकर कही ये बात
इस बीच, इमरान हाशमी ने हाल ही में 'चेहरे' में बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। इमरान ने जूम को बताया, स्क्रीन पर उनके (अमिताभ बच्चन) के साथ इन परस्पर विरोधी स्थितियों का होना थोड़ा असली और डरावना था। लेकिन वह एक अभिनेता के रूप में बहुत दे रहे हैं और बेहद अनुशासित हैं। जब आपके पास ऐसा देने वाला अभिनेता होता है, जिसका दिल बड़ा होता है, तो मुझे लगता है कि यह आपके प्रदर्शन को बढ़ाता है जो आपको दृश्य में अधिक आत्मविश्वास देता है। मैं बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। शायद सेट पर मैंने उन्हें बहुत तंग किया, क्योंकि मेरे पास उनसे पूछने के लिए हजार सवाल थे। मैंने उनकी डायट से लेकर फिल्म और करियर के बारे में पूछा।

फिलहाल वे कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं
अगर अमिताभ बच्चन के बात करें वर्कफ्रंट की, तो उनकी फिल्म 'चेहरे' आज (27 अगस्त) रिलीज हो गई है। फिल्म को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है।छ फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा, रिया चक्रवर्ती और अन्नू कपूर भी हैं। अमिताभ बच्चन आने वाले समय में हमें कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे', 'गुडबाय' और 'द इंटर्न' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications