अमिताभ बच्चन ने आधी रात को किया ऐसा काम, मचा बवाल, हनुमान जी से कनेक्शन पर लोग बोले- 'अब राज ठाकरे के गुंडे'
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फेमस रिएलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 82 साल के एक्टर एक बार फिर से इस शो के नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे।
अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने मचाया बवाल
वहीं पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन अपने एक्स हैंडल पर कुछ ऐसे पोस्ट कर रहे हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर रात के वक्त किए गए उनके पोस्ट अक्सर चर्चा का कारण बन जाते हैं।

आधी रात को अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा पोस्ट
एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने आधी रात को एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस बार उनका पोस्ट धर्म और भाषा जैसे संवेदनशील मुद्दों से जुड़ गया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने रात के समय अपने एक्स हैंडल पर श्री हनुमत स्तवन पाठ की शुरुआती पंक्तियां शेयर की हैं।
बिग बी ने श्री हनुमत स्तवन पाठ की पंक्तियां कीं शेयर
अमिताभ बच्चन ने लिखा है- प्रणवऊं पवन कुमार, खल बन पावक ज्ञान घन, जासु हृदय आगार, बसहीं राम शर चाप धर। इन पंक्तियों का अर्थ है- वह पवनपुत्र हनुमान को नमन करते हैं, जो दुष्टता रूपी जंगल को जलाने वाली अग्नि के समान हैं, ज्ञान स्वरूप हैं और जिनके हृदय में श्रीराम शस्त्रों सहित वास करते हैं।
लोगों ने अमिताभ बच्चन के लिए कही ऐसी बात
-अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग इस पोस्ट को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन से पूछा है कि उन्हें इतनी रात को राम और हनुमान की याद क्यों आती है?
-वहीं एक शख्स ने मजाक करते हुए अमिताभ बच्चन से कहा है- सर, मराठी में भी बोलिए, वरना राज ठाकरे के लोग नाराज हो जाएंगे। दरअसल ये टिप्पणी महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रही बहस की ओर इशारा कर रही थी।
-वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा है- सर आप किस तरफ इशारा कर रहे हैं, हम समझ गए। लेकिन धर्म हमारे बीच की दूरी नहीं बढ़ाता, वो हमें जोड़ता है। संविधान और भाईचारा सबसे ऊपर है। जय हिंद। वहीं एक शख्स ने लिखा है- भगवान का नाम है, इसीलिए आज सब शांत हैं। जय श्रीराम।
हनुमान चालीसा भी गा चुके हैं अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन बचपन से ही भगवान हनुमान के भक्त माने जाते हैं। उन्होंने खुद अपनी आवाज में हनुमान चालीसा का वाचन किया है, जिसे आज भी लोग बड़े श्रद्धा से सुनते हैं। उनकी गाई हुई हनुमान चालीसा यूट्यूब और म्यूजिक ऐप्स पर काफी पॉपुलर है।












Click it and Unblock the Notifications