इस वजह से Big B ने डिलीट की थी 'धाकड़' वाली पोस्ट, ब्लॉग में किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का पहला गाना शेयर कर डिलीट कर दिया था। जिसका उन्होंने एक ब्लॉग के जरिए खुलासा किया है।
मुंबई, 14 मई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच उन्होंने कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ जो कि, 20 मई को रिलीज होगी उसका पहला गाना अपने इंस्टाग्राम में शेयर किया था। जिसको कुछ देर बाद उन्होंने डिलीट कर दिया था। अब उन्होंने अपने एक ब्लॉग के जरिए पोस्ट डिलीट करने की वजह बताई है।

अमिताभ ने क्यों डिलीट किया धाकड़ का पोस्ट?
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर कर एक्टर्स की तारीफ करते हैं। इसी बीच कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ के लिए भी अमिताभ बच्चन ने फिल्म का रिलीज हुआ पहला गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। अब अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि, आखिर उन्होंने ये पोस्ट डिलीट क्यों किया था।

अमिताभ को मिला सरकार से नोटिस
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने कंगना की फिल्म धाकड़ के पहला गाना शेयर कर लिखा था कि, 'यह आग लगा रही है'। जिसको चंद मिनटों में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया। अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि, सरकार से उन्हें नोटिस आया था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'भारत सरकार और ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के सख्त नियम-कायदे और गाइडलाइंस हैं।

इस वजह से अमिताभ ने हटाया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि, 'उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नए टर्म इन्फ्लूएंसर्स बताया है जो किसी प्रॉडक्ट का प्रमोशन करते हैं और उन्हें यह बताना होगा कि वे इस प्रॉडक्ट के साथ पार्टनरशिप में हैं वरना यह गैरकानूनी माना जाएगा। मेरे कई पोस्ट्स पर नोटिस दिए गए हैं कि इन्हें बदला जाए।'

इस दिन होगी फिल्म 'धाकड़' रिलीज
बता दें कि, कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ 20 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। जिसको लेकर कंगना रनौत लगातार प्रोमोशन करने में जुटी हुई हैं। वहीं बात अगर अमिताभ बच्चन की करें तो वह आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में नजर आए थे। अब अमिताभ जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications