सालों से मायके में रह रही हैं श्वेता बच्चन, क्या पति निखिल नंदा से चल रही है अनबन? हुआ बड़ा खुलासा
Shweta Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी श्वेता बच्चन को 50 करोड़ का बंगला प्रतीक्षा तोहफे में दिया। इसके बाद से लगातार बिग-बी की लाडली सुर्खियों में छाई है। वह भले ही फिल्मों का हिस्सा नहीं रहती लेकिन अपनी फैमिली बैकग्राउंड को लेकर अक्सर गॉसिप्स का हिस्सा रहती हैं।
श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा के साथ हुई थी। लेकिन इसके बावजूद वह अपने पति के बजाय ज्यादातर बच्चन फैमिली के साथ स्पॉट होती हैं। कहा जाता है कि, श्वेता अपने मायके जलसा में रहती हैं। वह अक्सर मां जया बच्चन और पिता अमिताभ के साथ बॉलीवुड इवेंट्स में स्पॉट होती हैं। यही वजह है कि लोग ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि करोड़ों के मालिक निखिल नंदा को छोड़ वह मुंबई में बच्चन परिवार के साथ क्यों रहती हैं।

क्यास यह भी लगाए जाते रहे कि श्वेता अपने पति और ससुराल से अलग बच्चन फैमिली के साथ रहती हैं। जिसका मुख्य कारण है कि वह ससुराल वालों की बजाय अपने मायके वालों के साथ नजर आती हैं। हालांकि यह सच नहीं है उनकी मैरिड लाइफ में सब कुछ ठीक है। आपको बता दें कि, श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से साल 1997 में हुई थी। उन्होंने अपने दोनों बच्चों की अच्छे से परवरिश की और 10 साल बाद अपने करियर बनाया।
श्वेता बच्चन पेशे से लेखक और फैशन डिजाइनर हैं। इसके अलावा वह एक ब्रांड चलाती हैं जिससे उनकी करोड़ों की कमाई हो जाती है। वहीं उनके पति निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर है। ऐसे में निखिल अब पूरी तरह से अपना कंस्ट्रक्टिंग बिज़नेस संभालते है। क्योंकि दोनों अलग-अलग फील्ड से हैं और श्वेता को अपने प्रोफेशन की वजह से मुंबई रहना पड़ा। इसलिए वह अक्सर अपने परिवार के साथ स्पॉट होती हैं। श्वेता का निखिल नंदा के साथ अच्छा रिश्ता है। दोनों के बीच किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications