'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर अमिताभ बच्चन ने किया जबर डांस! वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Amitabh Bachchan Viral Video: अमिताभ बच्चन का क्रिएटिव डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बी 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर कातिलाना डांस मूव्स दिखा रहे हैं।

Amitabh Bachchan Viral Video: पाकिस्तानी मॉडल और वीडियो कंटेंट क्रिएटर आयशा ने हिंदी फिल्म के एक मशहूर गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर ऐसा जानदार डांस किया कि वह रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पिछले कुछ समय से आयशा का डांस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी उनके डांस स्टेप को कॉपी करते नजर आ रह हैं। लोग सोशल मीडिया पर आयशा की तरह डांस कर उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। आयशा का डांस वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर मीम्स भी सामने आने लगे हैं। लोगों ने वायरल वीडियो को लेकर अपनी क्रिएटिविटी दिखानी शुरू कर दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए अमिताभ बच्चन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बिग बी उस पाकिस्तानी लड़की के अंदाज में गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर थिरक रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने किया जबरदस्त डांस
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का क्रिएटिव डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो का सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि ये बिग बी की फिल्म सूर्यवंशम का एक छोटा सा क्लिप है, जिसमें ठाकुर भानु प्रताप सिंह के किरदार में नजर आ रहे अमिताभ बच्चन कुछ-कुछ पाकिस्तानी लड़की के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में की गई जानदार कलाकारी
इस वीडियो में कलाकारी ये की गई है कि वीडियो के बैकग्राउंड में गाना मेरा दिल ये पुकारे आजा डाल दिया गया है। ऐसे में लग रहा है कि फिल्म सूर्यवंशम के अमिताभ बच्चन इस मशहूर गाने पर सचमुच में डांस कर रहे हैं। बिग बी का डांस करते हुए ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है।

लोगों ने वीडियो देख किए ऐसे कमेंट्स
अमिताभ बच्चन को लता मंगेशकर के इस मशहूर ट्रैक पर यूं डांस करते देख लोगों को बहुत मजा आ रहा है। आपको बता दें कि फिल्म सूर्यवंशम साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायकल अमिताभ बच्चन ने बाप और बेटे का डबल रोल निभाया था। वहीं इस फिल्म को लेकर भी तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर बनते रहते हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन के इस डांस वीडियो को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

केबीसी में बताया था क्यों की जया बच्चन से शादी
कुछ दिनों पहले केबीसी 14 शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर एक महिला कंटेस्टेंट आकर बैठी थीं तो उनको देखते ही बिग बी को कुछ पुरानी बातें याद आ गई थीं। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान ये भी बता दिया था कि उन्होंने आखिर जया बच्चन से शादी क्यों की थी।

1971 में जया बच्चन से हुई थी पहली मुलाकात
अमिताभ बच्चन ने कैमरे पर कहा था- हमने अपनी पत्नी से ब्याह इसी वजह से किया था क्योंकि उनके बाल काफी लंबे थे। इतना सुनते ही शो मे मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे थे। इस दृश्य को देखकर अमिताभ बच्चन भी शर्मा गए थे। लेजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पहली मुलाकात साल 1971 में हुई थी। उस समय एक्ट्रेस जया बच्चन हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' की शूटिंग कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications