ऐश्वर्या राय को लेकर ससुर अमिताभ बच्चन ने सरेआम किया ऐसा कमेंट, KBC में खोली अभिषेक की शादी की पोल पट्टी

Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai: बच्चन परिवार और उनकी बहू ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही ये बात अफवाह साबित हुई है कि ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन को तलाक देने वाली हैं।

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी
दरअसल हाल ही में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में ये तीनों लोग एकसाथ हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक है।

Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai

अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय पर किया कमेंट
वहीं इन सबके बीच अब 'केबीसी 16' के सेट पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार और बहू ऐश्वर्या राय को लेकर एक खास कमेंट किया है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक कंटेस्टेंट के साथ पारिवारिक रिश्तों को लेकर बात की।

लव मैरिज में होने वाली अनबन पर बिग बी का बयान
कंटेस्टेंट ने जब बिग बी से लव मैरिज में होने वाली अनबन पर सवाल किया तो उन्होंने कुछ ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। केबीसी 16 के इस हफ्ते के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

बिग बी ने खोले परिवार के लोगों के राज
अमिताभ बच्चन ने कैमरे के सामने अपने परिवार में होने वाली लव मैरिज और अनबन के बारे में खुलकर बात की है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके परिवार में अलग-अलग राज्यों से लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट ने भी बिग बी को बताया कि उनकी लवमैरिज में अनबन होती है। इस पर बिग बी ने कंटेस्टेंट को मजेदार जवाब भी दिया।

केबीसी 16 में हुआ ऐसा खुलासा
केबीसी 16 में इस हफ्ते गुजरात के वडोदरा के रहने वाले आशुतोष सिंह पहुंचे हैं। आशुतोष पेशे से एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं, जिन्होंने खुलासा किया कि वो पिछले 5 सालों से अपने माता-पिता से बात नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी शादी एक लव मैरिज है और वो चाहते थे कि उनके माता-पिता उन्हें समझें और उनकी बातों को सुनें।

बच्चन परिवार के सदस्यों के लव मैरिज
वहीं इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने भी अपने परिवार के सदस्यों के लव मैरिज के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कंटेस्टेंट आशुतोष के सामने कैमरे पर कहा- हम उत्तर प्रदेश से हैं लेकिन हमारे परिवार में विविधता का उदाहरण देखने को मिलता है। हमारी पत्नी बंगाली हैं, मेरे भाई ने एक सिंधी परिवार में शादी की है।

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के बारे में कही ऐसी बात
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा- वहीं मेरी बेटी की शादी पंजाबी परिवार में हुई और मेरा बेटा तो बहू के लाने के लिए मैंगलोर तक पहुंच गया। मेरे पिता हमेशा कहा करते थे कि हम लोग देश के हर कोने से बहू लेकर आए हैं। हमारी बहू ऐश्वर्या राय तो मैंगलोर से हैं और हमारे बेटे को उनसे प्यार हो गया था।

'हमारे परिवार में कोई भी बंधन नहीं था'
अमिताभ बच्चन ने कैमरे पर कहा- हमारे परिवार में कोई भी बंधन नहीं था, बल्कि प्यार और समझदारी थी जो रिश्तों को मजबूत बनाती है। आपको बता दें अमिताभ बच्चन का ये बयान तब आया है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहें हर तरफ जोरों से चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+