अमिताभ बच्चन ने बिना हेलमेट बाइक राइड विवाद पर दी सफाई, कहा- मैं मस्ती कर रहा था लेकिन....
Amitabh Bachchan Bike Ride Controversy: अमिताभ बच्चन लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक बयान जारी किया है और इस बारे में अपनी तरफ से सफाई दी है।

Amitabh Bachchan Bike Ride Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले मुंबई की सड़कों पर एक अंजान शख्स के साथ बाइक राइड का मजा लिया था। बिग बी ने बाइक राइड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। इस फोटो के शेयर होने के बाद ही बिना हेलमेट राइड करने के लिए अमिताभ बच्चन को लोग ट्रोल करने लगे थे। कुछ लोगों ने उनकी शिकायत मुंबई ट्रैफिक पुलिस से कर दी थी। अब इस पूरे मामले को लेकर अमिताभ बच्चन ने खुद सफाई दी है।
अमिताभ बच्चन को लेकर बढ़ रहा विवाद
बिना हेलमेट के बाइक राइट वाले मामले को लेकर अमिताभ बच्चन लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक बयान जारी किया है और इस बारे में अपनी तरफ से सफाई दी है। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर एक लंबा नोट लिखा है और अपनी बाइक राइड के बारे में विस्तार से लोगों को बताया है।
बिग बी ने बताई उस दिन की पूरी कहानी
अमिताभ बच्चन ने अपने बयान में कहा है- ये रविवार का दिन था। बल्लार्ड एस्टेट के एक लेन में शूटिंग के लिए फॉर्मल परमीशन ले ली गई थी। रविवार के लिए परमिशन ली गई थी क्योंकि उस दिन सारे ऑफिस बंद होते है और सड़क पर कोई भीड़-भाड़ व ट्रैफिक नहीं होता है। पुलिस की अनुमति के बाद शूटिंग के लिए एरिया की एक लेन बंद कर दी गई थी जो लगभग 30-40 मीटर लंबा रास्ता है।
मस्ती के मूड में थे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपने बयान में आगे लिखा है- जो कपड़े मैंने पहने हैं वो फिल्म के लिए मेरा कॉस्टयूम है और मैं बाइक पर बैठकर बस टाइम पास कर रहा था। ये बाइक एक क्रू मेंबर की ही है। मैं कहीं नहीं जा रहा था। बस ऐसा जता रहा था कि टाइम बचाने के लिए मैं बाइक की सवारी कर रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाए हैं।
बिग बी ने कहा- ट्रैफिक गाइडलाइन फॉलो करता हूं
अमिताभ बच्चन ने अपने बयान में ट्रैफिक में बाइक का सहारा लेने की भी बात कही। उन्होंने लिखा- अगर मुझे कहीं समय से पहुंचना हुआ था तो मैं बाइ राइड की मदद जरूर लूंगा...और हेलमेट पहनूंगा और ट्रैफिक गाइडलाइन्स के सभी नियम-कानून फॉलो करूंगा। इन्होंने आगे लिखा है- ऐसा करने वाला मैं अकेला नहीं हूं। अक्षय कुमार भी टाइम पर शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने के लिए बाइक की मदद लेते हैं...हेलमेट लगाते हैं...अपने गार्ड की बाइक पर बैठते हैं...उन्हें कोई पहचान भी नहीं पाता है और ये जल्दी और आराम से होने वाला काम है...जो अच्छा भी है।
बिग बी ने फैंस से मांगी माफी
आखिर में अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए बिग बी ने कहा- आप सभी का शुक्रिया कि आपने मेरे लिए चिंता जताई और मुझे ट्रोल भी किया। मैं उन लोगों को सॉरी कहना चाहता हूं जिन्हें लगा कि मैंने ट्रैफिक नियम तोड़ा है और कुछ गलत किया है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। आप सभी को मेरा प्यार।












Click it and Unblock the Notifications