क्या अमिताभ बच्चन ने रेखा को दिया था धोखा? 39 साल बाद एक्ट्रेस की दोस्त का शॉकिंग खुलासा, क्यों टूटा रिश्ता?
Amitabh Bachchan and Rekha Love Story: बॉलीवुड में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ फीकी नहीं पड़तीं। रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता भी उन्हीं चर्चित किस्सों में से एक है जिसने दशकों बाद भी फैंस और मीडिया की जिज्ञासा को जिंदा रखा है।
रेखा की करीबी दोस्त बीना रामानी का शॉकिंग खुलासा
अब इस बहुचर्चित रिश्ते को लेकर रेखा की करीबी दोस्त बीना रामानी ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। साथ ही लोग अमिताभ-रेखा के बारे में चर्चा हो रही है।

अमिताभ बच्चन को लेकर रेखा क्या चाहती थीं?
-बीना रामानी के मुताबिक रेखा चाहती थीं कि अमिताभ बच्चन उनके रिश्ते को सबके सामने स्वीकार करें। उन्होंने कहा- उस दौर में रेखा नहीं चाहती थीं कि उनका रिश्ता छुपा रहे। वह चाहती थीं कि अमिताभ बच्चन खुलकर उनके साथ खड़े हों और दुनिया को सच्चाई पता चले।
-हालांकि ऐसा हो नहीं सका। दरअसल अमिताभ बच्चन उस समय जया बच्चन से शादीशुदा थे और धीरे-धीरे राजनीति में एक्टिव हो रहे थे। यही कारण था कि उनका और रेखा का रिश्ता कभी सार्वजनिक नहीं हो पाया।
रेखा का बचपन और भावनात्मक खालीपन
-बीना रामानी ने रेखा के बचपन और उनके जज्बातों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रेखा का बचपन आसान नहीं था। रेखा दिग्गज अभिनेता जेमिनी गणेशन की बेटी होने के बावजूद वह पारिवारिक माहौल से दूर पली-बढ़ीं। इसका असर उनकी भावनात्मक दुनिया पर गहराई से पड़ा था।
-बीना रामानी के अनुसार रेखा बेहद मासूम और दिल से सच्ची इंसान हैं। अगर उनसे कभी कोई गलती हुई तो वह मासूमियत की वजह से थी। उन्हें बचपन में वह प्यार और सुरक्षा नहीं मिल पाई जिसकी हर बच्चे को जरूरत होती है।
रिश्तों को लेकर बेहद भावुक रहीं रेखा
-बीना रामानी ने कहा- रेखा ने महज 13 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। इतनी छोटी उम्र में जिम्मेदारियां आ जाने के कारण रेखा कभी अपना बचपन पूरी तरह जी ही नहीं पाईं। यही वजह रही कि वह रिश्तों को लेकर बेहद भावुक और समर्पित रहीं।
-बीना रामानी ने उस दौर का भी जिक्र किया जब अमिताभ बच्चन राजनीति में कदम रख चुके थे। उन्होंने बताया कि उसी समय रेखा उनसे मिलने न्यूयॉर्क आई थीं और बेहद कठिन दौर से गुजर रही थीं।
अधूरी मोहब्बत की दरार
-बीना ने कहा- शायद अमिताभ बच्चन ने रेखा को साफ कह दिया था कि उनका रिश्ता कभी ऑफिशियली संभव नहीं होगा। ये बात रेखा के लिए स्वीकार करना बहुत मुश्किल था। यहीं से इस अधूरी मोहब्बत की दरार और गहरी हो गई थी।
-हालांकि निजी जिंदगी में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच दूरी बढ़ गई लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। खासतौर पर फिल्म सिलसिला (1981) को उनकी सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है जिसने इस रिश्ते को और भी रहस्यमय बना दिया था।
इन फिल्मों में दिखा था रेखा-अमिताभ का जादू
-रेखा और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। इन मूवीज में उनकी केमिस्ट्री साफ झलकती थी। दोनों ने 'दो अंजाने' (1976), 'मुकद्दर का सिकंदर' (1978), 'मिस्टर नटवरलाल' (1979), 'सुहाग' (1979) और 'राम बलराम' (1980) फिल्मों में साथ काम किया है।
-बीना रामानी के खुलासे ये बताते हैं कि अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता किसी विवाद या ड्रामे से नहीं बल्कि हालात और मजबूरियों की वजह से अधूरा रह गया था। शायद यही कारण है कि रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और भावनात्मक कहानियों में गिनी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications