क्या अमिताभ बच्चन को पार्टी में जाने से रोकती थीं जया बच्चन? एक्टर ने पहली बार सुनाया अपना दर्द
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का परिवार हमेशा से सुर्खियों में रहता है। कभी जया बच्चन तो कभी अमिताभ बच्चन को लेकर हमेशा बात होती रहती है। कभी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर। अमिताभ कई दफा जया के साथ अपने दिलचस्प किस्से शेयर कर चुके हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जया बच्चन के बिहेवियर के बारे में भला कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस जब भी पैपराजी के कैमरा में कैद होती हैं तो कुछ न कुछ या तो ऐसा कह देती हैं या फिर चेहरा ऐसा बना देती हैं कि लोगों ने उन्हें एंग्री वुमन का ही टैग देकर रखा है। अकसर उनके बर्ताव पर उंगलियां उठती हैं। ऐसे में कई बार फैंंस के मन में भी ये सवाल आता है कि आखिर अमिताभ बच्चन के साथ उनका व्यवहार कैसा रहा है।

कई ऐसे मौके आए हैं, जब अमिताभ बच्चन जया बच्चन को लेकर चौंकाने वाली बातें अपने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बता चुके हैं। मगर एक दफा तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कास्ट ने उनसे जया बच्चन को लेकर ऐसे सवाल पूछे कि बिग बी भी फंस गए।
तारक मेहता में मिसेज हाथी का किरदार निभाने वालीं अंबिका रंजनकर ने एक्टर से पूछा था कि क्या जया बच्चन जब बाहर जाती हैं तो सामान को लेकर बार्गेनिंग करती हैं? इसपर एक्टर ने कहा कि आखिर कौनसी महिला है जो बार्गेनिंग नहीं करती? इसके बाद जेनिफर मिस्त्री ने पूछा था कि क्या जया बच्चन अमिताभ को पार्टियों में जाने से रोकती थीं? जबाव में बिग बी ने कहा कि नहीं बिल्कुल भी नहीं रोकतीं, क्योंकि वो खुद चली जाती हैं पार्टी-शार्टी करने।
बताते चलें कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के परिवार में जानने की हर किसी की दिलचस्पी रहती है। ऐश्वर्या-अभिषेक की बात करें तो दोनों के तलाक की खबरें काफी टाइम से सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications