बीच शो में KBC कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ने पूछा-मेरी स्किन कैसी है? मिला ये फनी जवाब
मुंबई, 31 अगस्त: 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन में हाल ही में हॉट सीट पर केरल के त्रिशूर की रहने वाली स्किन डॉक्टर अनु वर्गीज होस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देती नजर आईं। इस दौरान अमिताभ बच्चन और डॉ अनु के बीच स्किन समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। अमिताभ बच्चन ने 40 वर्षीय स्किन स्पेशलिस्ट अनु अन्ना वर्गीज से पिंपल्स और उनसे छुटकारा पाने के तरीके के बारे में पूछा।

अमिताभ बच्चन ने सुनाया गिर के जंगलों का किस्सा
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने 1000 रुपए के लिए डॉ अनु से पहला सवाल पूछा कि, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पारंपरिक रूप से किस पौधे के पत्ते का इस्तेमाल भोजन परोसने के लिए किया जाता है? फलों की चार तस्वीरों के साथ चार विकल्प दिए गए - सेब, जामुन, केला और स्ट्रॉबेरी। डॉक्टर ने इसका सही जवाब दिया-केले के पत्ते। इसके बाद अमिताभ बच्चन गिर के जंगल में अपनी सफारी से एक घटना सुनाते हैं।

डॉ अनु ने ब्लैक स्किन को लेकर बताई चौंकाने वाली बातें
खेल के बीच डॉ अनु अपने पेश के दौरान के कई किस्से शेयर करती नजर आईं। अनु ने बताया कि, मेरा पास आई एक महिला ने बताया कि, उसका पति उसकी काली स्किन को कारण लगातार शर्मिंदा करता है। उन्होंने बताया कि, कई सारे लोग मेरे पास अपनी स्किन का कलर बदवाने के लिए आते हैं। इस दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है और हमें अपनी त्वचा के रंग पर गर्व महसूस करना चाहिए।ऐसे लोगों को काउंसलिंग की जरूरत है। एक समाज के तौर पर सभी को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।

बिग बी ने अपनी स्किन को लेकर पूछा ये मजेदार सवाल
इसके बाद बिग बी ने डॉ अनु से कहा कि, मैं आपका एड्रेस लूंगा अगर मुझे अपनी स्किन के लिए कोई ट्रीटमेंट लेना होगा। मजाक में अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि क्या मेरी त्वचा ठीक है या इसे और देखभाल की जरूरत है, जिस पर वह जवाब देती हैं, "यह बिल्कुल ठीक है" और जवाब सुनकर बिग बी ने कहा, "मेरे मेकअप कलाकारों को यह सुनकर खुश होना चाहिए।"

बिग बी में पिंपल्स को लेकर पूछा सवाल
इसके बाद बिग बी उनसे पिंपल्स के बारे में पूछते हैं। डॉ. अनु ने बताया कि पिंपल्स हार्मोनल असंतुलन और तेल स्राव के कारण दिखाई देते हैं और यह कोई बीमारी नहीं है। यह उम्र से संबंधित है। बिग बी कहते हैं, मैं अब भी उम्रदराज लोगों को पिंपल्स होते देखता हूं। अनु ने पूछा कि क्या किशोरावस्था में उनके मुंहासे थे। जिस पर बिग बी जवाब देता है, "मैं पूरी तरह से विकसित हो गया हूं। अगर मैं घर जाऊं और एक पिंपल्स तो अब यह चौंकाने वाला होगा।

अनु ने जीते 75 लाख
शो में 75 लाख की राशि जीतने वाली वर्गीज ने कहा कि जितनी रकम उन्होंने जीती है, उससे अब वह अपना कर्ज चुका सकती हैं। वह आगे कहती हैं, "हमारे ऊपर 40 लाख रुपये का कर्ज था और वह अब चुकाया जाएगा। मैं अपने पति और अपनी बेटी के साथ दुनिया भर में घूमना चाहती हूं । बच्चन से मिलना एक स्वर्ग जैसा अनुभव था"।












Click it and Unblock the Notifications