बाप-बेटी की जोड़ी में अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की दिखी दमदार एक्टिंग, फिल्म 'गुडबाय' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'गुडबाय' से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और पहले ही फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है।
मुंबई, 6 सितंबरः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की फिल्मों का हाल बहुत ही बुरा चल रहा है। बॉलीवुड की फिल्में लागतार फ्लॉप होती नजर आ रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की फिल्म 'गुडबाय' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'गुडबाय' के ट्रेलर को एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई थी। आपको बता दें कि फिल्म 'गुडबाय' से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और पहले ही फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है।

पिता अमिताभ और बेटी रश्मिका ने जीता लोगों का दिल
फिल्म 'गुडबाय' में साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में दोनों के बीच की नोकझोंक साफ देखी जा सकती है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पिता अमिताभ और बेटी रश्मिका के विचार आपस में बिल्कुल नहीं मिलते। दोनों के बीच विचारों की जमकर लड़ाई होती है। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रश्मिका घर से दूर चली जाती हैं और दो दिन बाद जब वह वापस लौटती हैं तो मां गायित्री उर्फ नीना गुत्ता की अर्थी उनके सामने होती है।
आगामी 7 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि पिता अमिताभ बच्चन सभी रीति रिवाजों के साथ पत्नी गायत्री का अंतिम संस्कार करते हैं लेकिन यहां भी उनके अपने बच्चे उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं। विचारों की लड़ाई यहां भी देखने को मिलती है। आखिरकार दोनों बेटे, बहू और बेटी अपनी मां को आखिरी विदाई देते हैं। हालांकि ज्यादातर पारिवारिक फिल्मों में आपको हैप्पी एंडिंग ही देखने को मिलती है तो ऐसे में ये फैमिली ड्रामा भी आपको पसंद आएगा। फिल्म में आपको कॉमेडी, तकरार और इमोशन भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'गुड बाय' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं विकास बहल और एकता कपूर ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आगामी 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications