KBC 14 : नेत्रहीन फैन से मिलने के बाद भावुक हुए बिग बी, अपने ब्लॉग पर पोस्ट लिख कर बताया अपने बारे में सच
KBC14 में नेत्रहीन फैन से मिलने के बाद भावुक हुए बिग बी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख कर बताया अपने बारे में सच
मुंबई, 05 सितंबर: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का सुपरहिट क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो का 14वां सीजन फिलहाल सोनी एंटरटेनमेंट पर टेलीकास्ट हो रहा है। कुछ दिन पहले बिग बी कोविड 19 की चपेट में आ अए थे लेकिन 9 दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद ठीक हो चुके हैं और कौन बनेगा करोड़पति 14 की एंकरिंग कर रहे हैं। वहीं अब अपने एक नेत्रहीन केबीसी फैन को लेकर भावुक होते हुए अपने बारे में कुछ सच बयां किया।

ये सुनकर बिग बी भावुक हो गए
बता दें हाल ही में अमिताभ बच्चन को केबीसी 14 के एक एपिसोड में नेत्रहीन महिला अवनि से मिलने का मौका मिला। अवनि अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी प्रशंसक है। जैसे ही अवनि ने अपने बारे में बात की और बताया कि वह कैसे अभिनेता की प्रशंसक बन गई ये सुनकर बिग बी भावुक हो गए।

अवनि के बारे में अमिताभ ने ब्लॉग लिखा
अवनि के बारे में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा "उनकी सोच की स्पष्टता, उनका निडर आत्मविश्वास, उनकी स्थिति को स्वीकार करने की उनकी क्षमता और किसी अन्य को व्यक्त करने में सक्षम होने के लिए, उनकी सामान्य स्थिति आश्चर्यजनक थी।"

हेल्थ संबधी समस्याओं का जिक्र किया
वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने हेल्थ संबधी समस्याओं का जिक्र किया और लिखा, "मैंने अक्सर अपने अकेले के क्षणों में उन कई ट्रीटमेंट के समय की तुलना की जिनका मैंने सामना किया है।

बिग बी ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया ये सच
अमिताभ बच्चन ने बताया कि ऐसा समय भी आया उनके शरीर का विभिन्न पार्ट काम नहीं कर रहे थे। अपने मेडिकल ट्रीटमेंट की पीड़ा को याद करते हुए कहा इस दौरान कई मौके आए हैं जब मेरे शरीर के विभिन्न हिस्से काम करना बंद कर दिए...

मैंने अपने अंग को खो दिया ... लेकिन
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा मैं डिटेल में नहीं जाऊंगा सब कुछ ना कुछ बोलेंगे, सहानुभूति देंगे, लेकिन नहीं ... जो व्यक्त किया गया है वह यह है ... मैंने अपने अंग को खो दिया ... लेकिन सर्वशक्तिमान की कृपा और शुभचिंतकों की प्रार्थना और शुभकामनाएं, मेरे बड़ों का आशीर्वाद, दिया वे वो ठीक हो गए ... शायद पहले के समान मूल्य के नहीं, लेकिन मुझे यह वापस मिल गया ..."












Click it and Unblock the Notifications