पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री अमित शाह का सपोर्ट 'द साबरमती रिपोर्ट' को मिला, बोले- 'फिल्म सच्चाई उजागर करती है'
द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा अहम रोल में हैं। फिल्म साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म दो पहलुओं पर बात करती है। फिल्म में दिखाया गया कि गोधरा एक्सप्रेस जो आग लगी थी, वो हादसा नहीं था। बल्कि सोची समझी साजिश थी।
बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की थी और सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया था। अब इस फिल्म को गृह मंत्री अमित शाह का भी साथ मिला है। उन्होंने भी इस फिल्म के समर्थन में ट्वीट किया है। गृह मंत्री ने लिखा, सच्चाई को अंधकार में हमेशा के लिए छिपाया नहीं जा सकता, चाहे कोई शक्तिशाली तंत्र कितना भी कोशिश कर ले। फिल्म द साबरमती रिपोर्ट साहसिकता के साथ उस तंत्र को चुनौती देती है और उस कष्टदायक घटना की सच्चाई को उजागर करती है।

तथ्य सामने आएंगे- पीएम मोदी
बता दें, पीएम मोदी ने अपने ट्वीट पर लिखा, सही कहा है। यह अच्छा है कि यह सच सामने आ रहा है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक नकली आख्यान (फेक नरेटिव) केवल सीमित समय तक ही कायम रह सकता है। आख़िरकार, तथ्य हमेशा सामने आएंगे। उनका ये ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है। महज 20 मिनट में ही इसे 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही 3300 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। बता दें, गुजरात के गोधरा में जब ये हादसा हुआ था तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
कमाई में आई उछाल
बता दें, द साबरमती रिपोर्ट बॉक्स ऑफिस पर ठीक कमाई कर रही हैं। आकड़ों की बात करे तो, ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 1.5 करोड़ रुपए थी जो कि काफी कम थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। फिल्म ने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। और इस हिसाब से फिल्म की कुल 6.35 करोड़ रुपए की कमाई हो गई। वहीं, मेकर्स को उम्मीद है कि इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications