ना मेकअप ना दुल्हन का जोड़ा....नाइट सूट पहन आमिर खान की बेटी ने ये क्या किया? VIDEO देख यूजर्स हुए हैरान
Amir Khan daughter: 3 जनवरी को अपनी शादी रजिस्टर्ड कराने के बाद आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में शादी की शानदार पार्टी का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही इस पार्टी से इरा और नुपुर की कुछ वीडियोज सामने आए, जिसे देखने के बाद लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आमिर खान की लाडली और दामाद पजामा पार्टी में दिखे। जैसा कि पार्टी के नाम से ही पता लग रहा है कि बेटी ने इस पार्टी में पजामा पहना हुआ था और दामाद नुपुर ने लुंगी। इस नाइट पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

दोनों दूल्हा-दुल्हन चेन्नई एक्सप्रेस के गाने लुंगी डांस पर थिरक रहे हैं। पजामा पार्टी में इरा खान नाइट सूट पहने नजर आईं तो वहीं नुपुर शिखारे ने लुंगी पहनी हुई थी। इतना ही नहीं, उनके दोस्त 'लुंगी डांस' गाने पर कातिलाना मूव्स दिखाते नजर आए, जिसे देखने के बाद फैन्स ने इरा के पति नुपुर को 'बेहद टैलेंटेड' बताया।
नुपुर के साथ उनके दोस्तों का ग्रुप भी लुंगी पहने नजर आया। उनके लुंगी डांस का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी में 'जुगनू' गाने पर नूपुर के डांस मूव्स भी देखने को मिले।
क्या बोले नेटिजन्स?
पजामा पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे कहना होगा कि वे जीवन भर का आनंद ले रहे हैं क्योंकि वे अपनी ऊर्जा कपड़े पहनने में बर्बाद नहीं कर रहे हैं और न ही इस बात की कोई टेंशन ले रहे हैं कि वे सोशल मीडिया पर कैसे दिख रहे हैं।
एक अन्य ने टिप्पणी की, 'ये शि ह..कोई भारी पोशाक नहीं, कोई सूट बूट नहीं, कोई टेंशन नहीं। वहीं कई लोग नई नवेली दुल्हन और दूल्हे के ड्रेसअप को लेकर उन्हें ट्रोल करते भी दिखे। एक यूजर ने कहा कि शादी एक लाइफटाइम इवेंट होता है। ऐसे में इस इवेंट को खास बनाना हमारा काम है। ये कपड़े दोनों को नहीं पहनने चाहिए थे। वरिंदर चावला ने क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
बताते चलें कि इससे पहले शादी की पोशाक को लेकर भी नुपुर और इरा को लोगों ने काफी कुछ कहा था। जहां नुपुर के फिटनेस वाले अंदाज ने लोगों को दीवाना बनाया वहीं इरा ने लहंगे के नीचे चप्पल पहनी हुई थी। ऐसे में लोगों ने उनके शादी के अटायर को देखने के बाद जमकर रिएक्शन दिए।












Click it and Unblock the Notifications