प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिख दी ऐसी बात, पढ़कर हैरान हो गए लोग

Anushka Sharma Post: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि ये कपल फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही इस कपल के घर पर किलकारियां गूंजने वाली हैं। हालांकि विराट कोहली या फिर अनुष्का शर्मा की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इन खबरों के बीच अनुष्का शर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही विराट कोहली और उनक पत्नी अनुष्का ये गूड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। फिलहाल दोनों इस बात को पर्सनल रखना चाहते हैं औक काम पर फोकस करना चाहते हैं। लेकिन अब अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोटेशन पोस्ट किया है जिसके बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी में लिखी ये बात
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- जब आप समझते हैं कि हर राय पर्सनल हिस्ट्री से भरा हुआ एक नजरिया है, तो आप ये समझना शुरू कर देंगे कि सभी फैसले एक कंफेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पैपराजी ने मुंबई के एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया था। उस समय दोनों ने पैपराजी से फोटो लीक न करने की रिक्वेस्ट की थी।

दोबारा पैरेंट्स बन रहे हैं विराट-अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने पैपराजी से कहा था कि वह लोग बहुत जल्द सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करेंगे। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपना पब्लिक अपीयरेंस नहीं दे रही हैं और अब अंदाजा लगाया जा रहा है दूसरी प्रेग्नेंसी ही इसकी असली वजह है। जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में उपस्थित होने के बावजूद अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी की पार्टी में भी शामिल नहीं हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+