'आदिपुरुष' पर मचे बवाल के बीच क्या फैंस को सचमुच 'राम' बनकर दिखाएंगे प्रभास? मेकर्स ने की ऐसी तैयारी

'आदिपुरुष' की आलोचना के बीच प्रभास फिल्म में 'श्रीराम' के किरदार को असल जिंदगी में भी फैंस के सामने दिखाने की कोशिश करेंगे।

मुंबई, 5 अक्टूबर: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का हाल ही में टीजर आउट हुआ है। टीजर देखने के बाद से ही फिल्म जबरदस्त विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेत्री कृति सेनन को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच अब प्रभास दिल्ली में फैंस के बीच बुराई को खत्म करने आ रहे हैं। आलोचना के बीच प्रभास अपनी फिल्म आदिपुरुष में राम के किरदार को असल जिंदगी में भी फैंस के सामने दिखाने की कोशिश करेंगे।

इस बार खास है दशहरा

इस बार खास है दशहरा

पूरे देश में दशहरा की धूम मची हुई है। त्योहार में फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। इस बार दशहरा त्योहार काफी खास होने वाला है क्योंकि साउथ से भी सुपरस्टार इस बार त्योहार में शामिल होने जा रहे हैं।

रावण का दहन करेंगे प्रभास

रावण का दहन करेंगे प्रभास

दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में लाखों फैंस के बीच रावण दहन कार्यक्रम में इस बार प्रभास शामिल हो रहे हैं। आम लोगों से जुड़ने के लिए इस बार खास तौर पर ये नया तरीका अपनाया जा रहा है। इस दौरान प्रभास अपनी फिल्म आदिपुरुष में राम के किरदार को असल जिंदगी में भी फैंस के सामने दिखाने की कोशिश करेंगे।

राम के किरदार को करेंगे चरितार्थ

राम के किरदार को करेंगे चरितार्थ

नवरात्रि के समय से ही प्रभास और उनकी पूरी टीम ने फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अब दशहरा के मौके पर एक्टर फिल्म में अपने रोल को असल जिंदगी में चरितार्थ करने की कोशिश करते हुए नजर आने वाले हैं।

अजय देवगन भी आ चुके हैं दिल्ली

अजय देवगन भी आ चुके हैं दिल्ली

बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, जब देश की राजधानी दिल्ली में दशहरा के अवसर पर कोई एक्टर आ रहा हो। इससे पहले भी अभिनेता अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी आ चुके हैं। लेकिन जो क्रेज प्रभास को लेकर देखने को मिल रहा है, वो पहले किसी भी एक्टर के लिए नहीं देखा गया।

बेहद एक्साइटेड हैं फैंस

बेहद एक्साइटेड हैं फैंस

प्रभास रावण का पुतला फूंकते हुए नजर आने वाले हैं। ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि जब से प्रभास के आने की खबर मिली है, फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लोगों के बीच एक्टर को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज है। प्रभास ने फिल्म बाहुबली से साउथ के साथ-साथ पूरी दुनियाभर में काफी फेम हासिल किया है।

पहले ही बंट चुके 5 लाख पास

पहले ही बंट चुके 5 लाख पास

बता दें कि प्रभास के आगमन की तैयारी में 5 लाख पास पहले ही बांटे जा चुके हैं। अब 2 लाख पास और प्रिंट किए जा रहे हैं। अब आदिपुरुष के मेकर्स और टीम डायरेक्ट आम जनता से रूबरू होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+