अमेरिकी सिंगर कोको ली की 48 की उम्र में मौत, सुसाइड की कोशिश के बाद कोमा में चली गई थीं सिंगर

Singer Coco Lee Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर कोको ली की मौत हो गई है। 48 वर्षीय कोको ली ने गत 5 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोको ली ने सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद वह कोमा में चली गई थीं। कोको ली की मौत की जानकारी उनकी बहनों कैरोल और नेंसी ली ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।

आपको बता दें कि सिंगर और सॉन्गराइटर कोको ली का जन्म हांगकांग में हुआ था। मौत के समय भी वह हांगकांग में ही रह रही थीं। कोको ली हांगकांग के क्वीन मैरी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। सिंगर की बहनों की तरफ से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें कोको ली की मौत के बारे में बताया गया है।

coco lee

बहनों ने जारी किया स्टेटमेंट
बहनों द्वारा शेयर किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है- कोको ने डिप्रेशन से लड़ने के लिए प्रोफेशनल मदद ली थी और बाहर आने की खूब कोशिश भी की थी। लेकिन वह इन सबसे उबर नहीं पाईं। गत 2 जुलाई 2023 को कोको ली ने घर पर सुसाइड करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोको ली ने की थी सुसाइड की कोशिश
बहनों ने आगे बताया है- कोको ली सुसाइड की कोशिश करने के बाद से कोमा में चली गई थीं। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और गत 5 जुलाई को उनकी मौत हो गई। कोको ली पिछले 30 साल से हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। उन्होंने ऑस्कर नॉमिनेटेड सॉन्ग 'ए लव बिफोर टाइम' पर भी परफॉर्म किया था। साल 1992 में ग्रैजुएशन के बाद कोको ली को हांगकांग में कैपिटल आर्टिस्ट्स के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट ऑफर हुआ था जिसके बाद से उन्होंने अपान म्यूजिक करियर शुरू किया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+