इंटरनेशनल रैपर की म्यूजिक कॉन्सर्ट में सरेआम हत्या, स्टेज के पास चाकू से मारा
rapper Drakeo
लॉस एंजिल्स, 20 दिसंबर: अमेरिका में म्यूजिक इवेंट के दौरान इंटरनेशनल रैपर डैरेल कैल्डवेल को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। रैपर डैरेल की जब हत्या की गई जब वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करके स्टेज से जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई है, जिसके बाद आरोपी ने उन पर चाकू से वार कर दिया। घटना शनिवार (18 दिसंबर) की है। रैपर डैरेल कैल्डवेल को 'ड्रेको द रूलर' के नाम भी पहचाना जाता है। उनको पूरा नाम डैरेल कैल्डवेल ड्रेको द रूलर था।

28 वर्षीय रैपर की म्यूजिक कॉन्सर्ट में हत्या
रविवार को लॉस एंजिल्स में हुई घटना से संगीत की दुनिया में शोक की लहर इस फैल गई है। म्यूजिक इवेंट में तेजी से उभरते हुए हिप हॉप स्टार को स्टेज के पीछे ही चाकू से मार दिया। ड्रेको के पब्लिसिस्ट स्कॉट जौसन ने न्यूज एजेंसी एएफपी को उनकी मौत की पुष्टि की है। 28 वर्षीय रैपर का असली नाम डेरेल कैल्डवेल था, उनको वीकेंड पर वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए कॉन्सर्ट में हिप हॉप स्टार्स स्नूप डॉग, 50 सेंट और आइस क्यूब भी परफॉर्म करने वाले थे।

शुरुआत में छिपाई रैपर की पहचान
इधर, लॉस एंजिल्स टाइम्स ने शहर के फायर बिग्रेड के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि शनिवार को रात 8:40 बजे कार्यक्रम स्थल पर छुरा घोंपने की घटना की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पहचान नहीं हो सकी और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उनके कैल्डवेल होने की पुष्टि हुई, जिनकी मौत चाकू के हमले से हुई थी।

कई दिग्गज भी इवेंट में होने वाले थे शामिल
इस घटना के बाद कार्यक्रम को तुरंत समाप्त कर दिया गया था। प्रमोटर ने एक बयान में एएफपी को बताया कि विवाद स्टेज के पीछ सड़क पर हुआ था। वहीं रैपर स्नूप डॉग ने ट्वीट करते हुए बताया कि वह अपने ड्रेसिंग रूम में थे, जब उन्हें छुरा घोंपने के बारे में बताया गया और उन्होंने तुरंत वहां जाने का फैसला किया। उन्होंने लिखा कि 'मैं वन्स अपॉन ए टाइम इन ला फेस्टिवल में बीती रात हुई घटनाओं से दुखी हूं। मेरी संवेदना ड्रेको द रूल के परिवार और प्रियजनों के साथ है।'

झगड़े के बाद घोंपा चाकू
रिपोर्ट के मुताबिक ड्रेको परफॉर्म करके जब बैक स्टेज से जा रहे थे तो वहां मौजूद किसी शख्स ने उनका झगड़ा हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ थी कि आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं लॉस एंजिलिस पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हत्या के मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications