ब्रिटेन की महारानी को 96 वर्ष में टॉय वाला तोहफा! अमेरिकी कंपनी ने सिर्फ 70 डॉलर में बनाया 'क्वीन का दिन'

7 दशकों तक ब्रिटेन में राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) गुरुवार को अपना 96वां जन्मदिन मनाया। ब्रिटेन के इतिहास में वे सबसे लंबे समय तक वे बकिंघम पैलेस की राजगद्दी संभालने वाली महारानी हैं। क्वीन के जन्मदिन पर ब्रिटेन में कई खास इंतजाम किए गए। सब अलग- अलग तरीके से महारानी को बधाईयां दे रहे थे। वहीं अमेरिका की एक कंपनी ने क्वीन को अलग तरीके से बर्थडे विश किया है। ब्रिटेन की क्वीन के लिए इस कंपनी ने अपने प्लैटिनम जुबली के मौके पर 75 डालर खर्च करके क्वीन के जन्मदिन को यूनिक बना दिया।

बार्बी ने प्लैटिनम जुबली डे पर क्वीन को दिया अनोखा तोहफा

बार्बी ने प्लैटिनम जुबली डे पर क्वीन को दिया अनोखा तोहफा

बार्बी अमेरिकी के टॉय बनाने वाली कंपनी है। क्वीन एजिलाबेथ II के जन्मदिन पर इस कंपनी ने अपने एक टॉय प्रोडक्ट को अपडेट करते हुए इसे क्वीन का लुक दे दिया। दरअसल कंपनी बार्बी ने अपने 75 साल पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली मना रही है। इस मौके पर क्वीन के जन्मदिन और कंपनी के 75 साल को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया गया।

ब्रिटिश गद्दी पर क्वीन एलिजाबेथ II के 70 साल पूरे

ब्रिटिश गद्दी पर क्वीन एलिजाबेथ II के 70 साल पूरे

बार्बी ने क्वीन के जन्मदिन पर इस टॉय को जारी किया। ब्रिटिश महारानी ने गुरूवार को अपना 96वें जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बार्बी की ओर से क्वीन के फेस वाले 75 डालर के टॉय को जारी किया गया। शुक्रवार को कंपनी ने इसे अमेजन और टारगेट पर ऑनलाइन बेचा।

टॉय क्वीन का पसंदीदा ड्रेस पहनाया गया

टॉय क्वीन का पसंदीदा ड्रेस पहनाया गया

बार्बी ने टॉय को एक गुड़िया की शक्ल दी है, जो महारानी एलिजाबेथ II की है। इसको एक हाथीदांत बॉलगाउन और एक टियारा पहनाया गया है जो क्वीन मैरी के फ्रिंज टियारा से प्रेरित था। गुड़िया रानी की रिबैंड भी पहने है। बार्बी की ओर से कहा गया कि इसे खासा पसंद किया जा रहा है।

क्वीन को टॉय का गाउन था पसंद

क्वीन को टॉय का गाउन था पसंद

बार्बी डिजाइन के वरिष्ठ निदेशक रॉबर्ट बेस्ट ने क्वीन के रूप वाले टॉय के बारे में बताया कि आमतौर पर गाउन की शैली और रंग से प्रेरित था। इसे क्वीन पिछले कई वर्षों से खुद के शाही चित्रों में पसंद करती थी। बार्बी का यह टॉय साल 1959 में लॉन्च किए गए के टॉय का अपडेशन है।

टॉय का बाक्स यूनिक

टॉय का बाक्स यूनिक

टॉय कंपनी बार्बी ने गुड़िया की पैकिंग के लिए अलग तरीके का बॉक्स बनवाया है। जिसमें महाराजी एजिलाबेथ के महल बकिंघम पैलेस के सिंहासन कक्ष को डिजाइन किया गया है। कंपनी की ओर से कहा गया कि जो गुड़िया को यादगार के तौर पर रखना या किसी को देना चाहते हैं वे क्वीन के सारी यादों के साथ बॉक्स में टॉय रखना सुविधाजनक होगा।

क्वीन और उनके पति कई बार आए भारत

क्वीन और उनके पति कई बार आए भारत

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके पति प्रिंस फिलिप तीन बार भारत आए थे। 1961, 1983 और में1997 वह भारत के शादी मेहमान बनकर आए थे। आजाद भारत में ब्रिटिश शाही परिवार का पहला दौरा 21 जनवरी 1961 में हुआ था। भारत की अतिथि बनकर आई महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप का भारत में शाही तरीके से स्वागत हुआ था। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट में भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उनकी अगवानी करने पहुंचे थे।

कौन हैं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय?

कौन हैं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय?

एलिजाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्र की क्वीन हैं। उनका जन्म लंदन के मेफेयर में ड्यूक और डचेस ऑफ यॉर्क की पहली संतान के रूप में हुआ था। उसके पिता ने 1936 में अपने भाई किंग एडवर्ड VIII के त्याग पर सिंहासन ग्रहण किया। जिसेक बाद एलिजाबेथ सिंहासन की उत्तराधिकारी बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+