कंगना की 'धाकड़' पर अमेरिकन राइटर क्रिस गोर ने किया कमेंट, एक्ट्रेस ने दिया धांसू जवाब
मुंबई, 01 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म 'धाकड़' के ट्रेलर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 29 अप्रैल को लॉन्च हुए फिल्म के ट्रेलर में कंगना रनौत 'एजेंट अग्नि' के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। अब तक 23 मिलियन के ज्यादा इस ट्रेलर पर व्यू आ चुके हैं। फैंस का भी ट्रेलर को देखने के बाद धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फिल्म की चर्चा विदेशों तक पहुंच गई है। अमेरिकन राइटर क्रिस गोर ने 'धाकड़' पर कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने का ऐसा बिंदास रिएक्शन दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एजेंट अग्नि बनीं कंगना रनौत
दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। और अब इस एक्साइटमेंट को फिल्म के ट्रेलर ने और ज्यादा हाई कर दिया है। फैंस का मानना है कि यह फिल्म किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं होने वाली है। फिल्म में एजेंट अग्नि बनीं कंगना को उनके ऑफिसर की तरफ से माइनिंग बिजनेस की आड़ में चल रही मानव तस्करी की जांच सौंपी गई है, जैसा की ट्रेलर को देखने के बाद साफ पता चलता है।

अमेरिकी राइटर क्रिस गोर ने दिया रिएक्शन
इस बीच अब अमेरिकी राइटर क्रिस गोर ने कंगना की फिल्म 'धाकड़' की तारीफ करते हुए ट्रेलर पर कमेंट करते हुए उसको रीट्वीट किया। साथ ही ट्रेलर के मेकिंग की तारीफ की। क्रिस गोर ने धाकड़ के ट्रेलर की तुलना हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक विडो' से करते हुए लिखा कि ब्लैक विडो फिल्म को भी इसी तरह से होना चाहिए था। जिस पर अब बॉलीवुड 'क्वीन' ने धांसू रिएक्शन दिया है।

'ब्लैक विडो' से की फिल्म की तुलना
'धाकड़' की स्कारलेट जॉनसन की पॉपुलर फिल्म 'ब्लैक विडो' सीधी तुलना ने कंगना और फैंस का ध्यान खींचा। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि 'मैंने कहा था ना इंडियंस सब में बेस्ट हैं।' बता दें कि ट्रेलर में कंगना के एक्शन और उनके स्टाइल की काफी चर्चा हो रही है। 'धाकड़' रजनीश घई की ओर डायरेक्ट की है, जिसमें कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शाश्वत चटर्जी लीड रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications