इस मर्द के साथ वन-नाइट स्टैंड करना चाहती हैं Ameesha Patel, 50 साल की एक्ट्रेस ने सरेआम कही ऐसी बात
Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से पहचान बनाई, अक्सर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखती आई हैं। 50 साल की उम्र हो जाने के बाद भी अमीषा पटेल ने अब तक शादी नहीं की है।
50 की उम्र में अमीषा पटेल ने बताई दिल की बात
वहीं हाल ही में एक पॉडकास्ट पर अमीषा पटेल ने अपने दिल की कई बातें लोगों के साथ शेयर की हैं। उन्होंने इस शो में अपने पहले प्यार से लेकर सेलिब्रिटी क्रश और वन-नाइट स्टैंड के बारे में भी बात की है।

'मुझे बचपन से ही टॉम क्रूज बेहद पसंद हैं'
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में जब अमीषा पटेल से उनके क्रश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझके हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का नाम लिया। अमीषा पटेल ने कहा- मुझे बचपन से ही टॉम क्रूज बेहद पसंद हैं। मेरे पेंसिल बॉक्स, फाइलों और कमरे की दीवारों पर सिर्फ उन्हीं की तस्वीरें और पोस्टर लगे रहते थे।
'टॉम क्रूज के साथ वन-नाइट स्टैंड करना चाहती हूं'
-अमीषा पटेल ने आगे कहा- टॉम क्रूज अब तक मेरे सबसे बड़े क्रश रहे हैं। मजाक में मैं हमेशा कहती हूं कि वह इकलौते इंसान हैं जिनके लिए मैं अपने नियम तोड़ सकती हूं। अगर आप पूछें कि क्या मैं उनके साथ वन-नाइट स्टैंड कर सकती हूं? तो मेरा जवाब हां होगा।
-आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अमीषा पटेल ने टॉम क्रूज को लेकर अपनी दीवानगी जताई है। कुछ साल पहले एक इवेंट में भी उन्होंने कहा था कि वह किसी भी ऐसे एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी, जिसने 'टॉप गन' स्टार के साथ स्क्रीन शेयर किया हो। उन्होंने ये तक कहा था कि मौका मिलने पर वह टॉम क्रूज से शादी करने के लिए भी तैयार हैं।
अमीषा पटेल का पहला सीरियस रिलेशनशिप
पॉडकास्ट में अमीषा पटेल ने अपने पहले सीरियस रिलेशनशिप का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया- जब मैं फिल्मों में आई भी नहीं थी, तभी मेरा पहला रिलेशनशिप था, लेकिन वह शख्स नहीं चाहता था कि मैं पब्लिक की नजरों में आऊं। उस समय मुझे ये फैसला लेना पड़ा था कि प्यार या करियर, मुझे किसे चुनना चाहिए। तब मैंने प्यार को चुना था।
अमीषा पटेल का फिल्मी सफर
-जानकारी के अनुसार अमीषा पटले ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद 'गदर: एक प्रेम कथा' फिल्म ने उन्हें देशभर में पॉपुलर बना दिया था।
-फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के लिए अमीषा पटेल को कई पुरस्कार भी मिल थे। इसके बाद वह 'हमराज', 'ये है जलवा', 'वादा', 'ऐलान', 'मेरे जीवन साथी', 'भूल भुलैया', 'आप की खातिर' जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं। अमीषा पटेल को आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications