संजय दत्त को लेकर अमीषा पटेल का शॉकिंग खुलासा, कहा- बच्चों के जन्म के बाद मुझे कुरान दी और फिर जो किया

Ameesha Patel On Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की उम्र इस समय 49 साल है लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। उनका नाम कई पुरुषों के साथ जुड़ चुका है लेकिन एक्ट्रेस अभी भी सिंगल होने का मजा लेती नजर आती हैं। अमीषा पटेल को आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था।

बॉलीवुड में अमीषा पटेल का डेब्यू
अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने फिल्म 'कहो न प्यार में' काम किया था और ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अमीषा पटेल ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था।

Ameesha Patel

कई एक्टर्स के साथ जुड़ा अमीषा पटेल का नाम

अमीषा पटेल की चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। अमीषा का नाम अब तक कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। वहीं कुछ लोग तो उन्हें सुपरस्टार सलमान खान से शादी करने की सलाह भी देते रहते हैं।

संजय दत्त और अमीषा पटेल की दोस्ती

-आपको बता दें कि एक समय पर अमीषा पटेल के साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का नाम भी जोड़ा जाता था लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह और संजय दत्त बहुत अच्छे दोस्त हैं। अमीषा कई बार कैमरे के सामने संजय दत्त की तारीफ करती नजर आ चुकी हैं।

-वहीं अब एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने खुलासा किया है कि उन्होंने खुद संजय दत्त की पत्नी मान्यता के लिए बेबी शॉवर होस्ट किया था और फिर जब उनके बच्चों का जन्म हुआ, तो कपल ने उनके घर खास गिफ्ट भी भिजवाया था।

संजय दत्त को लेकर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

-अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में कहा- जब मान्यता जुड़वां बच्चों के साथ प्रेग्नेंट थीं, तब मैंने उसके लिए एक बेबी शॉवर आयोजित किया था। हमें नहीं पता था कि संजय दत्त की एक बेटी और एक बेटा भी होगा। ये बहुत खूबसूरत था। संजू की दोनों बहनों सहित सभी लोग बेबी शॉवर पर पहुंचे थे।

-अमीषा पटेल ने आगे कहा- फिर जब शाहरान और इकरा का जन्म हुआ, तो ये इवेंट से भी ज्यादा खूबसूरत था क्योंकि मान्यता मुस्लिम हैं और संजय दत्त हिंदू हैं। हालांकि संजय दत्त की मां नरगिस दत्त एक मुस्लिम महिला थीं लेकिन उन्होंने सुनील दत्त से शादी की थी।

'मुझे एक गीता और एक कुरान भेजी थी'

अमीषा पटेल ने आगे कहा- ऐसे में बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने मुझे जो गिफ्ट भेजा वो एक गीता और एक कुरान थी। मैंने अपने आसपास हर तरह के रिश्ते देखे हैं। मैं संजय दत्त को देखा है जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खुश हैं। एक अच्छी जिंदगी काट रहे हैं।

ऋतिक रोशन को लेकर कही ऐसी बात

अमीषा ने कहा- वहीं ऋतिक रोशन जैसा भी मेरा एक दोस्त है जिसने प्यार किया, फिर शादी की और अब तलाक भी हो चुका है। हालांकि ऋतिक और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान, दोनों मिलकरअपने बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। वहीं सलमान खान को लेकर अमीषा पटेल ने कहा- मैं सलमान खान को शादी करते हुए नहीं देखना चाहती। वो जैसे हैं वैसे ही अच्छे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+