अमीषा पटेल ने पूरा किया फैंस से किया वादा, ऋतिक संग शेयर की 'कहो ना प्यार है' के वक्त की तस्वीर
अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है' फिल्म की शूटिंग से पहले की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने ऋतिक के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ किया वादा पूरा किया है।
मुंबई, 6 अगस्त: अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' से फैंस के दिलों में छा जाने वाली अमीषा पटेल को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, ऋतिक रोशन की पर्सनैलिटी, उनका डांस और चार्म देखकर फैंस उनके भी दीवाने हो गए थे। दोनों की ये फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी और उनके डांस स्टेप्स ने फैंस को पागल बना दिया था। 'कहो ना प्यार है' फिल्म का 'एक पल का जीना' हुक अप स्टेप तो अभी भी लोगों के दिमाग में छाया हुआ है। इतना ही नहीं, अमीषा पटेल ने अपनी मासूमियत ने भी दर्शकों का दिल जीता था। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर फैंस की वो यादें ताजा कर दी हैं।

अमीषा ने जीता फैंस का दिल
अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' से दर्शकों का दिल जीत लिया था। पहली डेब्यू फिल्म ने ही इतना कमाल मचाया कि ये सुपर-डुपर हिट रही थी। इसके गाने अब तक भी फैंस की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
फैंस ने की गुजारिश
अमीषा पटेल को पिछले कुछ समय से फैंस थ्रोबैक तस्वीर शेयर करने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। ऐसे में फैंस का ख्याल रखते हुए एक्ट्रेस ने थ्रोबैक तस्वीर और वीडियो शेयर की है।

एक्ट्रेस ने पूरा किया वादा
तस्वीर के साथ-साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने कहा, जैसा कि मैंने वादा किया था कि थ्रोबैक पिक्चर्स के लिए लाखों रिक्वेस्ट थीं। थ्रोबैक वीकेंड में एक और रेयर पिक्चर है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने कहा कि हमारे दोनों परिवार और दोस्तों के साथ मेरे घर पर कहो ना प्यार है कि शूटिंग करने से पहले हम सेलिब्रेट कर रहे थे। हमने इसके बाद शूटिंग शुरू की थी।

इस फिल्म में दिखेंगी एक्ट्रेस
अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म गदर में नजर आने वाली हैं। फिल्म में एक्ट्रेस सकीना की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगीं।












Click it and Unblock the Notifications