इस पाकिस्तानी एक्टर को डेट कर रहीं Ameesha Patel! दोनों ने शेयर किया रोमांटिक Video
मुंबई, 21 सितंबर: सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को सबने देखी होगी। फिल्म में 'तारा सिंह' अपनी पत्नी 'सकीना' को पाकिस्तानी फौज के चंगुल से छुड़ाकर वापस भारत लाता है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अमीषा पटेल ने अपने लिए पाकिस्तानी दुल्हा ही ढूंढ लिया है! एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी एक्टर के साथ एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद फैंस का मानना है कि अमीषा उस एक्टर को डेट कर रही हैं।

अमीषा पटेल का जुड़ा इमरान अब्बास संग नाम
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को चौंका दिया है। वीडियो में अमीषा पाकिस्तानी एक्टर के साथ रोमांटिक गाने पर एक्ट करतीं दिख रही हैं। और वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि इमरान अब्बास है, जो काफी पॉपुलर हैं।

रोमांटिक मूड में नजर आए अमीषा-इमरान
अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' की चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप ह्यूमर को लेकर भी खासा सुर्खियों में आ गईं हैं। इस वीडियो को अमीषा के साथ-साथ इमरान अब्बास ने भी अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों लोग अमीषा की फिल्म 'क्रांति' के गाने 'मोहब्बत ये नहीं तो क्या है' पर रोमांटिक मूड में झूमते नजर आ रहे है।

46 साल की उम्र में मिला अमीषा को प्यार!
फैंस उनकी इस वीडियो को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं अमीषा पाकिस्तानी एक्टर के प्यार में तो नहीं पड़ गईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस की मानें तो 46 साल से सिंगल लाइफ जीने वाली अमीषा की जिंदगी में फाइनली प्यार आ चुका है।

बहरीन के अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई मुलाकात
बता दें कि मुताबिक अमीषा की इमरान अब्बास से मुलाकात बहरीन के एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। दोनों ने साथ में काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया। इतना ही नहीं इमरान ने अमीषा के साथ एक लाइव भी अपने इंस्टा पर किया। साथ ही कई बॉलीवुड गानों पर रील्स भी बनाए। जिन पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो को दोनों लोगों ने किया पोस्ट
वीडियो पोस्ट करते हुए अमीषा ने कैप्शन में लिखा,'पिछले हफ्ते बहरीन में मस्ती करते हुए... मेरे सुपरस्टार दोस्त इमरान अब्बास के साथ... ऑरिजनली ये गाना मेरी और बॉबी देओल की फिल्म क्रांति का है, जो इमरान अब्बास को भी पसंद हैं और मुझे भी। इस पर इमरान ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरे सबसे पसंदीदा गीतों में से एक पर रिकॉर्ड करने में बहुत मजा आया। इस वीडियो के देखने के बाद अब दोनों के लिंकअप की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। आप भी देखिए अमीषा और इमरान का यह वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications