क्या Sanjay Dutt की वजह से आजतक कुंवारी हैं अमीषा पटेल? 20 साल से 'सकीना' के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट मैच
फिल्म गदर 2 की सक्सेस के बाद से अमीषा पटेल लगातार अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने संजय दत्त को लेकर बड़ा खुलासा किया।
Ameesha Patel And Sanjay Dutt: बॉलीवुड की सकीना यानि अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता के बाद से लगतार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने इंटरव्यू के कारण हर तरफ छाई हुई हैं। हाल ही में अमीषा ने फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा को लेकर चौंका देने वाला बयान दिया था। वहीं अब संजय दत्त को लेकर एक फनी बात भी बताई।
अमीषा पटेल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि संजय दत्त हमेशा से उनकी शादी कराना चाहते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि, "संजू मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं। वह मुझसे कहते हैं कि अमीषा तुम इस इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी हो, मैं निकाल दे रहा हूं तुझको। तू बहुत सिंपल और स्वीट है, तू चल मैं शादी करवाता हूं तेरी।"

अमीषा पटेल ने आगे यह भी बताया कि संजय दत्त हमेशा से उनका कन्यादान करना चाहते हैं और लगभग 20 साल से वह एक्ट्रेस के लिए लड़का ढूंढ़ रहे हैं। अमीषा पटेल ने कहा कि, "संजय दत्त कहा करते हैं, जब तेरी शादी होगी ना कन्यादान मैं करूंगा और मुझे बहुत खुशी होगी जब तेरी शादी होगी। मैं तेरे बच्चे मेरे बच्चों के साथ खेला करूंगा।" बता दें कि फिलहाल अमीषा पटेल सिंगल हैं।
11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ ये साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बनी। फिल्म गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। बता दें कि गदर 2 में अमीषा और सनी के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में नजर आए। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म और कितने नए रिकॉर्ड तोड़ पाती है।












Click it and Unblock the Notifications