'बहुत पोजेसिव हैं', Ameesha Patel के छोटे कपड़ों पर संजू बाबा को ऐतराज! एक्ट्रेस के लिए ढूंढेंगे दूल्हा
Ameesha Patel On Sanjay Dutt: बॉलीवुड में दोस्ती की कई मिसालें देखने को मिलती हैं, लेकिन संजय दत्त और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की दोस्ती कुछ अलग ही है। दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं और संजू बाबा अमीषा (Ameesha Sanjay Friendship) के लिए इतने प्रोटेक्टिव और पोजेसिव हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस की शादी तक की जिम्मेदारी उठा ली है। संजय दत्त का कहना है कि वह अमीषा का कन्यादान करेंगे और उनके लिए खुद दूल्हा ढूंढेंगे।
हाल ही में एक चैट में अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि संजय उनके प्रति इतने पोजेसिव हैं कि उन्हें उनके घर पर वेस्टर्न कपड़े पहनने की भी अनुमति नहीं है। वह केवल सलवार-कमीज पहन सकती हैं।

Ameesha Patel एक्ट्रेस के छोटे कपड़े पहनने पर है मनाही
हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बताया कि संजय दत्त उन्हें छोटे और वेस्टर्न कपड़े पहनने नहीं देते। जब भी वह उनके घर जाती हैं, तो उन्हें सलवार-कमीज पहननी पड़ती है। उन्होंने कहा, "संजू के साथ ये है कि वो बहुत प्रोटेक्टिव और पोजेसिव हैं। जब मैं उनके घर जाती हूं तो मुझे छोटे और वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। मुझे सलवार-कमीज पहनना पड़ता है।"
अमीषा के लिए खुद दूल्हा ढूंढेंगे संजू बाबा!
अमीषा ने इस बातचीत में यह भी खुलासा किया कि संजय दत्त उन्हें बॉलीवुड के लिए बहुत भोली मासूम मानते हैं। उन्होंने कहा, "संजू एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कहते हैं, 'तुम इस फिल्म इंडस्ट्री में रहने के लिए बहुत मासूम हो। मैं तुम्हारे लिए दूल्हा ढूंढूंगा, तुम्हारी शादी करवाऊंगा और तुम्हारा कन्यादान करूंगा।'
संजू बाबा की खास दोस्ती और केयरिंग नेचर
अमीषा पटेल ने बताया कि संजय दत्त उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमेशा उनका ख्याल रखते हैं। वह अक्सर यह पूछते रहते हैं कि अमीषा ठीक हैं या नहीं। "वो बहुत प्रोटेक्टिव हैं और मुझसे बहुत प्यार करते हैं। हमेशा ध्यान रखते हैं कि मैं ठीक रहूं।"
फिल्मों में भी साथ दिख चुकी है ये जोड़ी
अमीषा और संजय दत्त सिर्फ असल जिंदगी में ही अच्छे दोस्त नहीं हैं, बल्कि फिल्मों में भी दोनों साथ नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'तथास्तु' और 'चतुर सिंह टू स्टार' में एक साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications