अमीषा पटेल की फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर रिलीज, अर्जुन रामपाल के खतरनाक लुक ने मचाई धूम
Mystery Of The Tattoo Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अमीषा पटेल की हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में लगी हुई है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' लोगों को खूब पसंद आई है और ये बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिलहाल अमीषा पटेल फिल्म की सफलता के जश्न में डूबी हैं और वहीं दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग मूवी भी लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।
'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' में अमिषा पटेल के साथ अर्जुन रामपाल, डेजी शाह, रोहित राज जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी टैटू से जुड़ी हुई है। फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के निर्देशन से कलैयारासी सथप्पन ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। फिल्म का ट्रेलर फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

मर्डर मिस्ट्री और टैटू से जुड़ी है कहानी
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पुलिस इनवेस्टिगेशन से शुरू होती है, जिसके बाद बॉडी पर टैटू बना हुआ दिखाई देता है। वहीं डेजी शाह इस फिल्म में किसी अनजाने सच का पीछा करती दिखती हैं और पुलिस को बताती हैं कि जल्द ही एक और मर्डर होने वाला है। ट्रेलर में कुछ कोर्ट केस के सीन भी दिखाई देते हैं और डेजी शाह इंटरनेट पर उन झलकियों को देखकर हैरान रह जाती हैं।
अर्जुन रामपाल का खतरनाक रोल
इसके बाद ट्रैलर में देखा जाता है कि अमीषा पटेल से पूछा जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कहां से की। वह जवाब में कहती हैं- एक टैटू आर्ट से की। इसके बाद अर्जुन रामपाल टैटू बनाते दिखाई देते हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल का लुक काफी खतरनाक नजर आ रहा है। उनके इस भयावह लुक को लोग पसंद कर रहे हैं।
1 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के ट्रेलर को देखकर किसी के भी शक की सुई अर्जुन रामपाल पर ही जाएगी लेकिन कहानी का सच क्या है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि फिल्म मेकर्स की मानें तो फिल्म का क्लाइमैक्स एक बड़े ट्विस्ट से भरा है। ये फिल्म आगामी 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications