खुद से कई साल छोटे पाकिस्तानी एक्टर संग अमीषा पटेल ने किया रोमांस, अफेयर की खबरों पर कही ये बात

हाल ही में अमीषा पटेल और पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास वीडियो सामने आते ही खबरें फैल गईं कि एक्ट्रेस इमरान को डेट कर रही हैं। अब अमीषा ने इमरान संग अपने अफेयर की की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 29 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अमीषा के फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अमीषा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास के साथ नजर आ रही थीं। वे एक गाने पर एक्टर के साथ जमकर रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही खबरें फैल गईं कि एक्ट्रेस इमरान को डेट कर रही हैं। हालांकि, अब अमीषा ने इमरान संग अपने अफेयर की की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में अमीषा और इमरान को एक पुराने गाने पर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों की प्यार भरी बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए कि क्या वाकई दोनों के बीच कुछ चल रहा है। अब अमीषा ने इस पूरे मसले के पीछे का सच बयां किया है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में अमीषा पटेल ने बताया कि मैंने भी ये रिपोर्ट्स पढ़े, तो मुझे हंसी आ गई। ये पूरा मामला क्रेजी और बेवकूफी भरा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं कई साल बाद अपने दोस्त से मिली और ये सिर्फ एक मुलाकात थी।

एक इवेंट में हुई मुलाकात

एक इवेंट में हुई मुलाकात

बताते चलें कि हाल ही में बहरीन में हुए एक इवेंट में अमीषा और अब्बास की मुलाकात हुई। इसी दौरान दोनों ने दिल में दर्द सा जगा है गाने पर एक वीडियो शूट करने का फैसला लिया। ये गाना फिल्म क्रांति का है। अमीषा ने अब्बास के साथ इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद से ही फैंस के बीच हलचल सी मच गई थी।

कॉलेज के वक्त से है दोस्ती

कॉलेज के वक्त से है दोस्ती

अमीषा ने बताया कि अब्बास संग उनकी दोस्ती कॉलेज के वक्त से है। जब वे अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ रही थीं तो वे अब्बास के टच में आईं। अमीषा तभी से काफी पाकिस्तानी फ्रेंड्स के साथ टच में हैं, जिन्हें भारत से बेहद प्यार है।

गदर 2 में दिखेंगी अमीषा

बताते चलें कि अमीषा पटेल जल्द ही एक बार फिर सकीना का किरदार निभाने जा रही हैं। एक्ट्रेस गदर 2 में दिखाई देंगी। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध को इस फिल्म में री-क्रिएट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+