जब बिपाशा ने अमीषा पटेल के लिए कहा था-'उनकी परफेक्ट बॉडी नहीं है', अब 18 साल बाद एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
Ameesha Patel Bipasha Basu Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उन्होंने बिपाशा बसु से सालों से चल रहे कोल्ड वार पर रिएक्शन दिया है।
बिपाशा बसु ने अमीषा की बॉडी को लेकर दिया था ऐसा बयान
सबसे पहले आपको बताते हैं कि, ये बात साल 2005 की है। जब करण जौहर के कॉफी विद करण के एपिसोड में बिपाशा बसु ने कहा था कि अमीषा पटेल की फिल्म जिस्म के लिए परफेक्ट बॉडी नहीं है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि अमीषा का ये कहना था कि ऐसी फिल्मों के उनकी दादी इजाजत नहीं देती।

अमीषा की नहीं है परफेक्ट बॉडी
बिपाशा बसु ने कहा था कि, 'अमीषा जिस्म जैसी फिल्में नहीं करती क्योंकि उनके पास ऐसी बॉडी ही नहीं है। अगर कभी फिल्म बनानी होगी तो मैं उन्हें 'जिस्म' के लिए कभी कास्ट नहीं करूंगी। इन फिल्मों के लिए ऐसी एक्ट्रेस की जरूरत होती हैं जो पर तरह से परफेक्ट हो। ना सिर्फ बॉडी ही बल्कि पर्सनैलिटी भी अच्छी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह ऐसा करने के लिए बहुत पतली, बहुत छोटी है और वो 'जिस्म' जैसी फिल्म के लिए बिल्कुल फिट नहीं होंगी।'
18 साल अमीषा ने दिया करारा जवाब
अब 18 सालों बाद फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के दौरान अमीषा पटेल ने इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, मैं जो कहती उस पर आज भी कायम हूं। फिल्म जिस्म' एक बेहतरीन फिल्म थी। उसमे शानदार म्यूजिक और सभी ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। मैं सिर्फ यही कह रही हूं कि बिपाशा फिल्म में क्यों थीं, क्योंकि मैं शेरोन स्टोन बनने के लिए परफेक्ट नहीं हूं। मुझे लगता है कि वहां बने रहने के लिए हिम्मत चाहिए, शारीरिक रूप से बोल्ड होना चाहिए। मुझे सेक्सी और हॉट कहा जा सकता है, लेकिन स्क्रीन पर उतनी बोल्डनेस दिखाने के लिए मैं बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हूं।'
अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट
बता दें कि, अमीषा पटेल एक बार फिर गदर 2 में सकीना का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। वहीं सनी देओल भी तारा सिंह बनकर एक बार फिर फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। लगभग 22 साल बाद इसका पार्ट 2 11 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। सकीना और तारा सिंह की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications