बिकिनी फोटोज पर बोले ही जा रहे थे लोग, टूटा एक्ट्रेस के सब्र का बांध, दिया जोरदार जवाब

मुंबई, 30 सितंबर: दक्षिण भारत की जानी पहचानी एक्ट्रेस अमाला पॉल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बिकिनी में नजर आ रही हैं। उनको इन तस्वीरों के लिए काफी सारे असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ा है। तस्वीरों को लेकर लगातार ट्रोल किए जाने के बाद अमाला ने इस पर जवाब दिया है।

महिलाओं को निशाना बनाया जाना बंद हो

महिलाओं को निशाना बनाया जाना बंद हो

इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट में अमाला ने कपड़ों को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए लिखा है- महिलाएं आज खुद को जानने, स्वीकार करना और प्यार करना सीखने के दौर में हैं। एक महिला जीवन का अनुभव करती है, जो तेजी से शांति, प्रेम, आनंद और मस्ती से भरा होता है। एक महिला जो समझती है कि उसके पास अपने जीवन को कुछ भी बनाने की असीमित क्षमता है। महिलाओं को लोगों की सलाह की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाना बंद कर दिया जाना चाहिए।

 जवाब की लोग कर रहे तारीफ

जवाब की लोग कर रहे तारीफ

अमाला पॉल के जवाब की कई सोशल यूजर्स ने तारीफ की है। लोगों ने उनको ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज करने की सलाह भी दी है। अमाला सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं लेकिन कई बार उनको इस तरह की चीजों का सामना भी करना पड़ता है। बता दें कि हाल के दिनों में कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ ऑनलाइन ट्रोलिंग की शिकायत की है। इसको लेकर कई हीरोइनों ने काफी मुखरता से जवाब भी दिए हैं।

न्यूड सीन के लिए भी चर्चा में रही हैं अमाला

न्यूड सीन के लिए भी चर्चा में रही हैं अमाला

अमला पॉल ने अपनी फिल्म अदाई में न्यूड सीन किए थे। इस फिल्म को लेकर उनको काफी ज्यादा चर्चा मिली थी। तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्में कर चुकीं अमाला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म नीलाथमारा से की थी। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने वीरसेकरण, सिंधु समावेली, मीणा, बेजवाड़ा जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्हें उनकी फिल्म मीणा से साउथ में पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। अमाला की सोशल मीडिया पर चर्चा इसलिए भी होती रही है क्योंकि वो दीपिका पादुकोण से काफी मिलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+