लोकेश कनगराज के यूनिवर्स में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, फैंटेसी-एक्शन जॉनर की फिल्म पर खर्च होंगे भयंकर पैसे

अल्लू अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'पुष्पा 2: द रूल' की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद फैंस लंबे समय से उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे थे। अब यह इंतज़ार खत्म हो गया है, क्योंकि अल्लू अर्जुन मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक नए मेगा प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स करेंगे, जो पहले भी 'पुष्पा' फ्रेंचाइज़ी के साथ बड़ी कामयाबी हासिल कर चुके हैं।

Allu Arjun

लोकेश कनगराज का एक्शन यूनिवर्स और नया प्रयोग
लोकेश कनगराज आज भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में गिने जाते हैं। 'कैथी', 'मास्टर', 'विक्रम', 'लियो' और 'कुली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2019 में शुरू हुआ लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। अल्लू अर्जुन के साथ उनकी यह पहली फिल्म होगी, जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस यूनिवर्स से बाहर किस तरह का नया सिनेमाई अनुभव पेश करते हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार संगीत
इस फिल्म के संगीत की कमान अनिरुद्ध रविचंदर संभालेंगे, जो आज के दौर के सबसे बड़े और सफल म्यूज़िक डायरेक्टर्स में से एक हैं। 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से चर्चा में आए अनिरुद्ध ने 'बीस्ट', 'विक्रम', 'जेलर', 'जवान', 'लियो' और 'इंडियन 2' जैसी फिल्मों में हिट म्यूज़िक दिया है। यह लोकेश और अनिरुद्ध की पांचवीं साथ की जाने वाली फिल्म होगी, जिससे फैंस को एक बार फिर जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर और चार्टबस्टर गानों की उम्मीद है।

माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ फिर मजबूत गठबंधन
'पुष्पा' फ्रेंचाइज़ी की ऐतिहासिक सफलता के बाद अल्लू अर्जुन और माइथ्री मूवी मेकर्स की यह नई साझेदारी इंडस्ट्री में बड़ी उम्मीदें जगा रही है। लगातार सफलता के बाद माइथ्री मूवी अल्लू अर्जुन पर दाव लगा रही है। इसका वजह पुष्पा फ्रैंचाइज है। क्योंकि फिल्म ने प्रोड्यूसर्स को 2000 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करवाई थी। ऐसे में मेकर्स अभी भी अल्लू की इमेज को भुनाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+